---Advertisement---

मूसलाधार बारिश के बीच हादसे का शिकार होने से बच गई Khushi Kapoor, वीडियो देख ट्रोलर्स ने क्यों लगाई क्लास

Khushi Kapoor: खुशी कपूर जो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। जी हां, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपनी डेब्यू के अलावा भी सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं खुशी एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 2:15 अपराह्न

khushi kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Khushi Kapoor: खुशी कपूर जो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। जी हां, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपनी डेब्यू के अलावा भी सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं खुशी एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बड़े हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बची हैं। जी हां, जहां एक तरफ फैंस इस हादसे को टलने की वजह से भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो खुशी की क्लास लगा रहे हैं और उन्हें नसीहत देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची खुशी

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुशी कपूर मूसलाधार बारिश के बीच बाहर निकली है। इस दौरान वह अकेली नहीं है बल्कि उनके साथ एक और लड़की भी नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुशी ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस में दिखाई दे रही है। वही उनके आगे और पीछे उनके बॉडीगार्ड भी हैं जो उन्हें बारिश से बचाने के लिए छाता लिए हुए हैं। ऐसे में तेज हवा और बारिश की वजह से छाते की नोक खुशी की आंखों के तरफ आती है हालांकि उनकी आंख तो बच जाती है। खुशी अपने हाथों से चेहरे को ढक लेती है। इसके बाद खुशी जिस तरह रिएक्ट कर रही है वह लोगों को सही नहीं लगा।

वीडियो को देख यूजर्स दे रहे हैं मजेदार कमेंट

दरअसल जब यह वाक्या होता है तो खुशी कपूर खिलखिला कर हंसने लगती है और उनकी दोस्त भी खूब हंस रही होती हैं। ऐसे में यूजर्स वीडियो को देख अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “क्या यह पागल है।” इस वीडियो को देख एक और यूजर ने कहा, “क्या यह अपंग है वह अपना छाता खुद क्यों नहीं ले जा सकती और वह बुद्धू की तरफ खिलखिला रही है।” एक और यूजर ने कहा “बेचारे बॉडीगार्ड्स खुद भीग कर उनको कवर कर रहे हैं।” एक और यूजर ने खुशी को लताड़ लगाते हुए कहा, “यह हंस क्यों रही है ईडियट की तरह।” एक और यूजर का कहना है ‘नौटंकी’ तो दूसरे ने कहा, “वाह बॉलीवुड के नाजुक बच्चे।”

बॉलीवुड डेब्यु को लेकर चर्चा में रहती है खुशी

बता दे कि खुशी कपूर बहुत जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज‘ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान भी नजर आने वाली है। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Shakeela

अगस्त 13, 2026

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

7 Dogs

अगस्त 13, 2026

Elvish Yadav

अगस्त 13, 2026