---Advertisement---

Kiara Advani के 5 बीच लुक्स को कॉपी कर वेकेशन पर आप भी लग सकते हैं सुपर कुल

Kiara Advani: कियारा आडवाणी के इन लुक्स को करें बीच वेकेशन के लिए ट्राई, देखने वाले हो जाएंगे फिदा, हर किसी से हटके आएंगी आप नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 12:48 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: अगर आप भी बीच वेकेशन की कर रही हैं प्लानिंग तो कियारा आडवाणी के इन लुक्स को कॉपी कर आप दिख सकती हैं सबसे अलग और खास। देखने वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे और आप अपने स्टाइल से बीच वेकेशन पर सबको इंप्रेस कर सकती हैं। लोग आपके फैशन सेंस के फैन हो जाएंगे और आप अपने अंदाज से छा जाएंगी। कियारा आडवाणी का यह लुक स्टाइल में तड़का लगाने के लिए बेस्ट है और आप बीच पर भी बन सकती हैं फैशन क्वीन।

प्रिंटेड बिकनी विद सारंग स्कर्ट

Kiara Advani की तरह आप किसी प्रिंटेड बिकनी टॉप को सारंग के साथ स्टाइल कर सकती हैं। बीच के लिए यह परफेक्ट लुक है। इस तस्वीर में कियारा आडवाणी रेड प्रिंटेड बिकिनी टॉप को रेड सारंग और गॉगल्स के साथ बालों में स्कार्फ को स्टाइल करती नजर आई और बीच वेकेशन के लिए यह लुक जानलेवा है जिसे आप कॉपी कर सकती हैं।

स्ट्रैप्लेस येलो बिकिनी में किलर

इस बिकिनी को आप राउंड कैप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो व्हाइट शर्ट को इस तरह खास टच देकर बेस्ट और यूनिक बना सकती हैं। कहने में दो राय नहीं है आपके इस लुक पर लोग दिल हार जाएंगे।

मल्टी स्ट्रिप ब्लैक बिकिनी

आप ब्लैक बिकिनी को इस तरह फ्लॉन्ट करेंगी तो सबसे खास और यूनिक दिखेंगी। इस तरह मल्टी स्ट्रिप वन शोल्डर बिकिनी को आप किसी भी बीच वेकेशन के लिए पेयर कर सकती हैं जो खास है।

बिकिनी विद ओवरसाइज शर्ट

कियारा आडवाणी की तरह बीच लोकेशन को स्टाइलिश बनाने के लिए आप बिकनी को ओवरसाइज शर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यहां वह ग्रे बिकिनी को येलो शर्ट के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई।

बीच वेकेशन के लिए बेस्ट है मिनी ड्रेस

बिकिनी और मोनोकिनी से हटकर आप कियारा आडवाणी की तरह बैकलेस मिनी ड्रेस को फ्लॉन्ट कर सकती हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए परफेक्ट है। आप चाहे तो इसके साथ गॉगल्स और राउंड हेट को कैरी कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026