---Advertisement---

Cannes 2024 में अपनी इस हरकत से ट्रोल हुई Kiara Advani, वापस लौट कैजुअल क्लासी लुक से घुमाया ट्रोलर्स का सिर

Cannes 2024 में Kiara Advani अपनी एक हरकत से बुरी तरह ट्रोल होने के बाद अपने कैजुअल क्लासी लुक से ट्रोलर्स की बोलती बंद की। चलिए जानते हैं वह क्या हरकत है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 20, 2024 12:02 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने इस साल यानी Cannes 2024 में अपना शानदार डेब्यू किया है जिससे हर कोई उनके लुक्स को सराहता और उनकी तारीफे करता नजर आ रहा था। लेकिन, एक्ट्रेस को कांस में दिये अपने रीसेंट इंटरव्यू चलते काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यहीं अब एक्ट्रेस इवेंट से वापस लौट आई हैं जहां वह अपने कैजुअल क्लासी लुक से हर किसी की बोलती बंद करती और अपना स्वैग दिखाती नजर आईं। चलिए आगे बढ़ने से पहले जानते हैं कि, आखिर कियारा को ट्रोलिंग का सामना क्यों करना पड़ा।

अपनी इस हरकत के लिए ट्रोल हुईं Kiara Advani

https://twitter.com/advcnii/status/1791903615764070707

फैंस के दिलों पर राज करने वाली कियारा का कांस लुक काफी अच्छा था जो लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आया लेकिन, एक्ट्रेस के वहां दिये इंटरव्यू के चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, कियारा के एक इंटरव्यू का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें, वह अमेरिकन एक्सेंट में बात करती नजर आईं। यहीं उनका अमेरिकन एक्सेंट में बात करना उनके चाहने वालों को खासा पसदं नहीं आया जिससे वह सभी उन्हें ट्रोल करने लगे। इसी बीच एक यूजर उसें ने कमेंट कर लिखा “क्यों इस एक्सेंट में बात करना, प्रॉब्लम है क्या, बी अ प्राउड इंडियन” यहीं एक ने लिखा “गर्व करो, हमारी भारतीय एक्सेंट बुरी नहीं है, अपनाएं उसे और उसी में बोले”।

वापस लौट कैजुअल लुक से घुमाया ट्रोलर्स का सिर

यहीं अब एक्ट्रेस को कांस से वापस लौटते हुए स्पॉट किया गया है जहां, वह अपने कैजुअल क्लासी लुक से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती और अपना जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। कियारा का यह रीसेंट लुक हर किसी को इतना पसंद आया है कि, उनके फैंस के साथ -साथ ट्रोलर्स भी उनकी तारीफे करते और उन्हें “गॉर्जियस, स्टनिंग और ब्यूटीफुल’ कहते नजर आए।

कियारा का कैजुअल लुक है बवाल

यहीं अगर बात की जाए कियारा के इस कैजुअल लुक की तो, एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को क्रिएट करने के लिए व्हाइट टॉप, बॉटम में डेनिम जींस और एक स्टाइलिश जैकेट को कैरी किया। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए कियारा ने एक्सेसरीज में ग्लासेज एंड हैंडबैग को स्टाइल किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026