---Advertisement---

काला जादू विवाद के बीच Kiara Advani Sidharth Malhotra इस अंदाज में हुए स्पॉट, देख हेटर्स को लगा तगड़ा झटका

Kiara Advani Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, स्टाइलिश कपल आए चर्चा में। एक दूसरे पर लूट रहे प्यार और केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 10:33 पूर्वाह्न

Kiara Advani Sidharth Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Sidharth Malhotra: बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग जोड़ी की लिस्ट में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम निश्चित तौर पर शुमार है। ये दिलों को धड़कना खूब जानते हैं। उन्हें पता है कि लोगों को किस कदर इंप्रेस करना है और यही वजह है कि अक्सर कपल गोल सेट करने में कामयाब रहते हैं। इस सब के बीच कपल को एक बार फिर स्पॉट किया गया और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कियारा और सिद्धार्थ एक दूसरे के हाथ को थामे में नजर आ रहे हैं। इस झलक को देखने के बाद फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्टाइलिश लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

जहां तक सिद्धार्थ और कियारा की बात करें तो उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वे व्हाइट टी शर्ट को ब्लैक पेंट के साथ पेयर करते हुए ट्विन कर रहे हैं। वहीं कियारा ने एक जैकेट को शोल्डर पर स्टाइल किया है तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लू डेनिम को फ्लॉन्ट करते हुए दिखे। कियारा स्टाइलिश कैप से कंप्लीट टच देती हुई दिखीं। कपल का लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

फैंस लुटा रहे हैं खूब प्यार

दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे के हाथ को थामे हुए नजर आए और उनके चेहरे का स्माइल सब कुछ बयां कर देने के लिए काफी है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा लवली कपल तो दूसरे ने कहा माय फेवरेट कपल। एक यूजर का कहना है मोस्ट आईकॉनिक जोड़ी तो दूसरे ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया।

चर्चा में बने रहते हैं Kiara Advani Sidharth Malhotra

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल में दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आए थे तो कियारा आडवाणी बहुत जल्द ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभी हाल ही में कपल का नाम काफी चर्चा में आया था जब यह खबर सामने आई थी कि एक फैन ने इस बात का दावा किया है कि कियारा आडवाणी ने काला जादू कर सिद्धार्थ मल्होत्रा से जबरदस्ती शादी की है। इस फेक न्यूज़ की वजह से उस फैन से 50 लाख रुपए की ठगी हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026