कौन है कनिका कपूर जिसकी वजह से ट्रेंड में आई Kiara Advani, ‘बंटवारा 1947’ पर लगा AI इस्तेमाल का आरोप

Kiara Advani: बंटवारा 1947 एक्ट्रेस कनिका कपूर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म पर बड़ा आरोप लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Kiara Advani

Photo Credit- Google Kiara Advani

Kiara Advani: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली बंटवारा 1947 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सबके बीच फिल्म विवादों के घेरे में है। दरअसल कुछ लोग तो एआई इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी लगातार ट्रेंड कर रही है और वजह है बंटवारा 1947 की एक्ट्रेस कनिका कपूर जिसे लोग गलती से कियारा समझ बैठे हैं। आईए जानते हैं क्यों विवादों के घेरे में यह फिल्म है और इस सब के के बीच एक्ट्रेस लगातार ट्रेंड कर रही है।

कौन है कियारा आडवाणी की हमशक्ल कनिका कपूर

दरअसल बंटवारा 1947 का एक पोस्ट बीते कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था जिसमें कनिका कपूर नजर आ रही है जहां वह करण देओल के अपोजिट दिखाई देने वाली है। लोग कनिका को कियारा आडवाणी समझ बैठे थे और इसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह लगातार चर्चा में है। रेडिट ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा था, “अरे बाप रे मुझे लगा कि यह कियारा है लेकिन वह तो कोई दूसरी एक्ट्रेस है दोनों एक जैसी दिखती।”

कियारा आडवाणी को लेकर कनिका कपूर की क्यों हो रही चर्चा

इस पोस्ट को देखने के बाद कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और बंटवारा 1947 को लेकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि ऑफिशियल बंटवारा कास्ट पेज पर कनिका नाम की लड़की को देखो वह अलग दिखती है। एक ने कहा मुझे लगता है कि एआई का इस्तेमाल पोस्टर बनाने के लिए किया गया तो एक ने कहा फोटो ज्यादातर एआई है क्योंकि यह कियारा आडवाणी से मिलता-जुलता है। एक यूजर ने कहा एआईजेनरेटेड यह फोटो मेकर्स ने जानबूझकर इस्तेमाल किया ताकि लोगों को गुमराह कर सके। एक ने कहा एआई वर्जन लग रहा है। बाकी लोग भी टिप्पणी कर रहे हैं।

क्यों विवादों में है बंटवारा 1947

बता दे कि बंटवारा 1947 सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है जहां यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसकी टक्कर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से है। जहां सनी देओल इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आने वाले हैं लेकिन बीते दिन वह विवादों में आ गए जब उन्होंने भारत को मां तो पाकिस्तान को मौसी कह दिया।

Exit mobile version