---Advertisement---

Koffee With Karan 8: ‘आशिकी 3’ में कार्तिक के किरदार पर आदित्य ने कह दी ये बड़ी बात, अर्जुन ने ली चुटकी

Koffee With Karan 8: कार्तिक आर्यन को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने करण जौहर के सामने कुछ ऐसा कहा जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन आदित्य रॉय कपूर की फ्रेंचाइजी फिल्म 'आशिकी 3' में लीड किरदार के तौर पर नजर आने वाले हैं। वहीं अब आदित्य करण जौहर के एक सवाल पर कुछ ऐसा कहते हुए नजर आए जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक रियलिटी शो कॉफी विद करण लगातार सुर्खियों में है। यहां आए दिन नए खुलासे होते हैं और सेलेब्स के पोल करण जौहर खोलते हैं। इस सबके बीच करण के कोच पर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। जाहिर तौर पर जब दो स्टार्स एक साथ नजर आएंगे तो जमकर धमाका होना तो लाजमी है। वहीं इस दौरान करण जौहर आदित्य रॉय कपूर के साथ मस्ती करने का एक मौका नहीं छोड़े। दरअसल फिल्ममेकर ने एक्टर से आशिकी 3 को लेकर चिट चैट करते हुए नजर आए जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

आदित्य ने कहीं ये बात

इस दौरान करण जौहर ने कहा कि “काफी बुरा लगता है जब आपकी फ्रेंचाइजी में आपके किरदार को किसी और को ऑफर हो जाए। ऐसे में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि “आशिकी 3 में मेरा कोई चांस था ही नहीं क्योंकि मैं अंत में बहुत लंबे तैरने के लिए चला गया था जहां से वापस आना संभव नहीं है।” वहीं अर्जुन कपूर ने चुटकी लेते हुए कहा और इसके बाद वह नाइट मैनेजर बन गए हैं।

मैं वापस नहीं आ सकता हूं

वहीं इसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा है। मैं मर गया था और वापस कहां से आऊंगा। मेरी आत्मा वापस आ जाएगी। वहीं इस पर करण जौहर ने भी चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा और उन्होंने कहा, “हां वह कार्तिक के ऊपर मंडरा रहा है। वह खलनायक है।” करण जौहर ने कहा मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी कहानी होगी।

‘आशिकी 3’ में दिखेंगे कार्तिक

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के ‘आशिकी 3’ में किरदार के लिए पहले भी आदित्य रॉय कपूर बात कर चुके हैं और उन्होंने कहा था कि एक दर्शक के तौर पर कार्तिक को इस फिल्म में देखने के लिए मैं भी काफी एक्साइटेड हूं और मुझे लगता है कि वह इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026