---Advertisement---

Koffee With Karan 8: करण के सामने शिखर को लेकर जाह्नवी के मुंह से निकला सच! वेदांग संग डेटिंग पर खुशी ने कहीं ये बात

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर एक साथ पहुंची है और ऐसे में मस्ती का तड़का लगनी तो लाजमी है। इस दौरान दोनों बहनें अपनी डेटिंग रयूमर्स और पर्सनल जिंदगी को लेकर कई खुलासे करती हुई दिखी जो चर्चा में है। करण जौहर ने प्रोमो वीडियो शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2024 1:38 अपराह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: तो इंतजार खत्म हुआ! कॉफी विद करण का सीजन जब से शुरू हुआ है तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर शो में शिरकत करती हुई नजर आएंगी। अब ऐसे में फैंस बहुत जल्द दोनों बहनों को करण जौहर के कोच पर बैठे हुए देख सकेंगे। ऐसे में जमकर मस्ती का तड़का लगने वाला है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। करण जौहर ने इसकी क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस की बेताबी बढ़ा दी है। कहने में दोराय नहीं है कि खुशी और जाह्नवी भी एक साथ धमाल बचाने में कामयाब हुए हैं। आईए देखते हैं आखिर प्रोमो में क्या है खास।

खास लुक में करण के शो में पहुंची जाह्नवी और खुशी

इस प्रोमो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, “हम कपूर बहनों के साथ कुछ शानदार एनर्जी के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। पहली बार नए एपिसोड में बहनों की जोड़ी जाह्नवी और खुशी को एक साथ देखें।” इस प्रोमो में जाह्नवी कट आउट ड्रेस में नजर आ रही है तो खुशी लाइट येलो शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही है। इस दौरान करण के साथ दोनों बहनें काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही है और रैपिड फाइट राउंड के दौरान उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया जो अब चर्चा में है।

जाह्नवी ने कह दी ये बात

दरअसल करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान जाह्नवी कपूर से यह पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल में स्पीड डायल पर किन-किन लोगों के नंबर सेव किए हैं। इस पर जाह्नवी ने कहा पापा दूसरे नंबर पर खुशी तो तीसरे नंबर पर शीखो। कहा जा रहा कि उन्होंने शिखर पहाड़िया का नाम लिया। ऐसे में शिखर का नाम सुनते ही करण जौहर हंसने लगते हैं।

वेदांग संग रिश्ते पर बोली खुशी

वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर से करण जौहर यह सवाल करते हैं कि कयास लगाए जा रहे हैं कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इस पर खुशी कहती हैं क्या आप ओम शांति ओम के उसे सीन को जानते हैं जहां लोगों की एक कतार बस यही कह रही थी वह और ओम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। वहीं खुशी का यह पहेली वाला जवाब देने का अंदाज करण जौहर को भी शॉक्ड कर देता है और जाह्नवी भी कंफ्यूज नजर आती हैं।

इंडस्ट्री में एक्टिव दोनों बहनें

वर्कफ्रंट की बात कर तो खुशी कपूर हाल ही में ‘द आर्चीज’ में नजर आई है और उन्होंने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। तो दूसरी तरफ जाह्नवी अंतिम बार फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन के अपोजिट नजर आई थी। वहीं दोनों बहनों की जोड़ी फिलहाल चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026