---Advertisement---

Koffee With Karan 8: श्रीदेवी के निधन के बाद टूट गई थी जाह्नवी, खुशी कपूर ने निभाई थी ये अहम जिम्मेदारी

Koffee With Karan 8: खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी की मौत से दुनिया स्तब्ध रह गई थी लेकिन इस दौरान खुशी ने जाह्नवी और अपने पिता को संभाला। उन्होंने एक अहम जिम्मेदारी निभाई है जिसका खुलासा जाह्नवी ने करण जौहर के शो में किया है। वही फैंस इस बात को जानने के बाद हैरान रह गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2024 11:49 पूर्वाह्न

KWK 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत उनके हर फैंस के लिए किसी काले दिन से कम नहीं था। लोग इस बात को भरोसा करने के लिए तैयार नहीं थे कि अब उनकी चहेती एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं रही और ऐसे में सबसे मुश्किल के दौर में रहा उनका परिवार। हाल ही में उनकी दोनों बेटी यानी खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर करण जौहर के शो में शिरकत करती हुई नजर आई जहां उन्होंने कई खुलासे किए। इस दौरान खुशी और जाह्नवी अपनी मां की मौत के बाद की स्थिति को लेकर भी बात करती हुई दिखी। अब यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

खुशी ने उस दौरान परिवार को संभाला

जाह्नवी ने बताया कि कैसे खुशी ने उस दौरान परिवार को संभाला था। इस वाक्ये को लेकर बात कर रही जाह्नवी ने करण जौहर के शो में बताया कि फोन पर उसे इस बात की जानकारी मिली और वह पूरी तरह से टूट चुकी थी। जब वह अपने रूम से बाहर निकली तो खुशी के कमरे से रोने की आवाज आ रही थी और ऐसे में जब जाह्नवी वहां पहुंची तो खुशी कपूर ने रोना बंद कर दिया। उसके आंसू अचानक से रुक गए और उस वाक्ये के बाद वह कभी इस बात को लेकर रोती हुई नहीं नजर आई।

मां के निधन की बात को स्वीकारने में लगा कुछ समय

वहीं खुशी कपूर ने खुलासा किया कि अपनी मां के निधन की बात को स्वीकारने में उसे कुछ समय लगा था लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया। उस समय उनकी बहन जाह्नवी और उनके पिता बोनी कपूर की सपोर्ट और मौजूदगी ने उन्हें हिम्मत दिया। वहीं जाह्नवी कपूर ने बताया कि मुझे देखते ही खुशी ने रोना बंद कर दिया और वह मेरे पास बैठ गई और मुझे संभालने लगी। उसके बाद मैंने उसे कभी इस बारे में रोते हुए नहीं देखा।

जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों बॉलीवुड में

इस दौरान खुशी ने इस बात का खुलासा किया कि वह खुद को एक स्ट्रांग पर्सनैलिटी के तौर पर देखी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों बॉलीवुड में अब अपना नाम बनाने में लगी हुई है। जहां जाह्नवी अंतिम बार वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ फिल्म में नजर आई थी वहीं खुशी कपूर हाल ही में ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026