---Advertisement---

Koffee With Karan 8: आखिर क्यों नहीं होती थी काजोल और रानी की बातचीत? करण के सामने हसीनाओं ने किये ये 5 खुलासे

Koffee With Karan 8: करण जौहर के सामने बड़े-बड़े सेलेब्स के राज खुल जाते हैं और ऐसे में हाल ही में इस लिस्ट में शामिल हुई काजोल और रानी मुखर्जी। शो में करण के सामने ये हसीनाएं कई खुलासे करती हुई दिखी और यह एपिसोड खूब चर्चा में है। यह बात सच है कि करण के साथ रानी और काजोल की दोस्ती काफी पसंद की जाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2023 1:02 अपराह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण की बात करें तो यहां हर दिन नए धमाके होते हैं जिसकी वजह से वह चर्चा में आ जाते हैं। बात निकालने में करण जौहर का वाकई कोई जवाब नहीं है। चाहे सामने कोई भी हो और ऐसे में काजोल और रानी मुखर्जी शो में नजर आई तो करण जौहर को एक बार फिर मौका मिल गया। वह अपने सवाल से कई चौंकाने वाले खुलासे करवाने में कामयाब हुए। इस शो में काजोल और रानी मुखर्जी कई खुलासे करती हुई दिखी। इसमें से कुछ तो यूजर्स के लिए हैरान कर देने के लिए काफी रहा है। आइए जानते हैं टॉप 5 खुलासे।

आदित्य की स्ट्रैटेजी

इस दौरान करण जौहर ने यह कहा कि रानी और आदित्य की शादी में केवल 18 लोग को आमंत्रित किया गया था और इसमें से करण जौहर भी शामिल थे। वहीं रानी से जब यह पूछा गया कि आदित्य कभी भी पैपराजी को स्पॉट क्यों नहीं होते तो इस पर रानी कहती है कि यह आदित्य की स्ट्रैटेजी है। रानी और आदिरा पहले जाती हैं और फिर उसी गेट से आदित्य आते हैं।

क्यों ‘लगान’ में नहीं दिखीं रानी

रानी मुखर्जी ने इस दौरान यह कहा कि वह ‘लगान’ फिल्म को करना चाहती थी लेकिन वह कर नहीं पाई। उस समय जिस प्रोड्यूसर के साथ वह काम कर रही थी उन्होंने उनकी फिल्म के लिए रिलीज डेट नहीं दिया था जिस वजह से वह नहीं कर पाई।

वजन कम करना रानी के लिए रहा मुश्किल

कुछ कुछ होता है में क्रॉप टॉप और स्कर्ट में फिट आने के लिए रानी मुखर्जी को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इसमें करण जौहर का साथ दिया था मनीष मल्होत्रा ने। इतना ही नहीं रानी की मां ने भी होटल में कड़ी पाबंदी लगा दी थी कि उन्हें कोई भी खाना ना भेजा जाए।

काजोल को हुए थे ये फिल्म ऑफर

कॉफी विद करण में काजोल ने यह खुलासा किया कि उन्हें ‘दिल तो पागल है’ और ‘3 ईडियट्स’ ऑफर किया गया था लेकिन वह नहीं कर पाई। हालांकि एक्ट्रेस ने इसकी कोई वजह भी नहीं बताई ।

इस घटना के बाद हुई थी रानी और काजोल की बातचीत

इस दौरान रानी मुखर्जी और काजोल ने इस बात का खुलासा किया कि वे दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे लेकिन उनके बीच कोई लड़ाई नहीं थी और यह ऑर्गेनिक दूरी थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन दोनों उस समय करीब आए जब काजोल ने अपने पिता को खो दिया फिर फिर वे और रानी करीब आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026