---Advertisement---

कन्नड़ एक्ट्रेस Krishi Thapanda नहीं देख सकी दोस्त का पार्थिव शरीर! लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, बीवी ने किया आत्महत्या से पहले के मैसेज का खुलासा

Krishi Thapanda: कन्नड़ एक्ट्रेस के घर से दोस्त का पार्थिव शरीर मिला तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया लेकिन चौंका देने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस खुद वहां मौजूद नहीं थी। इसके बीच उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया जा रहा है। जाने क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2026 1:21 अपराह्न

Krishi Thapanda
Follow Us
---Advertisement---

Krishi Thapanda: कन्नड़ एक्ट्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है जहां बीते दिन उनके घर पर दोस्त और बिजनेसमैन ने अपनी जान ले ली। इस सुसाइड की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है लेकिन इस सब के बीच क्यों कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंडा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो बेंगलुरू स्थित उनके फ्लैट पर 45 वर्षीय उनके करीबी दोस्त वैशाक उपाध्याय संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटके हुए मिले। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि दोस्त की बीवी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को छूने की इजाजत नहीं दी। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Krishi Thapanda को क्यों दोस्त को आखिरी बार देखने की नहीं मिली इजाजत

रिपोर्ट्स की माने तो कृषि थापंडा अपने दोस्त वैशाक को आखिरी बार देखने के लिए जब पहुंची तो पत्नी ने साफ तौर पर मना कर दिया। दोस्त के ससुर ने जाने के लिए कह दिया। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस के दोस्त की शादी को 14 साल हो चुके थे और उनका एक बेटा भी था लेकिन कृषि के फ्लैट पर शख्स का आना जाना लगा रहता था। एक्ट्रेस पर वैशाक के परिवार और पत्नी ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि दोनों के बीच करीबी रिश्ता था और लगभग 1 महीने से वह घर पर नहीं रह रहा था।

कृषि थापंडा पर बैशाक की पत्नी का आरोप

वैशाक उपाध्याय की पत्नी का कहना था कि कृषि के साथ रिश्ते की वजह से पारिवारिक जीवन में काफी तनाव चल रहा था। वहीं इस दौरान बैशाक की पत्नी ने यह भी कहा कि उन्होंने कृषि को मैसेज कर अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया था। इतना ही नहीं शख्स की पत्नी ने यह भी कहा कि जब कृषि से बात करने के लिए मना किया गया था तब वे व्हाट्सएप पर बात करने लगे थे।

वैशाक ने बीवी को क्या भेजा था मैसेज

कृषि थापंडा से हटके मृतक वैशाक की पत्नी ने यह भी कहा कि सुसाइड से कुछ समय पहले ही उनके पति ने व्हाट्सएप पर एक ऑडियो भेजा था और पूछा था कि क्या बेटा घर पर है। पत्नी ने हां में जवाब दिया था। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुटीं हुई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026