---Advertisement---

Kriti Sanon Birthday: Kiss और इस एक्टर संग अफेयर को लेकर विवादों में रही है ‘मिमी’ एक्ट्रेस, ये हैं टॉप कॉन्ट्रोवर्सी

Kriti Sanon Birthday: कृति सेनन का विवादों से रहा है गहरा नाता, कभी फिल्म को लेकर तो कभी अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही है एक्ट्रेस, आइए जानते हैं टॉप 5 कंट्रोवर्सी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2024 8:00 पूर्वाह्न

Kriti Sanon Birthday:
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड की क्यूट और डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही है। यह बात सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन जहां तक विवादों की बात है तो उससे भी उनका गहरा नाता रहा है। कभी लव अफेयर को लेकर तो कभी फिल्मों को लेकर विवादों के मामले में कृति सुर्खियों में रही है।ऐसे में जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी टॉप 5 कंट्रोवर्सी जिसकी वजह से खूब चर्चा में आई थी आदिपुरुष एक्ट्रेस।

उड़ी थी डेटिंग की अफवाहें

वैसे तो कृति सेनन का नाम अफेयर्स के मामले में काफी सुर्खियों में रहा है लेकिन आदिपुरुष फिल्म के आने से पहले प्रभास के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में रही थी। हालांकि बाद में यह खबर सामने आई कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं लेकिन उनकी डेटिंग और शादी की खबरों ने लोगों को हैरान किया था।

फिल्म को लेकर बवाल

अगर कृति सेनन की बात हो रही है तो उनकी फिल्म आदिपुरुष को कैसे भूल सकते हैं जिसकी वजह से खूब हंगामा हुआ था। दरअसल इस फिल्म में सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस को लोग काफी ट्रोल कर रहे थे और हिंदू धर्म के अपमान का भी आरोप लगा रहे थे।

नकल करने का आरोप

दरअसल वरुण धवन के साथ कृति सेनन अपनी फिल्म दिलवाले को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ के एक सीन को भी क्रिएट किया था जिसमें वह ऐश्वर्या राय के किरदार में नजर आई थी। जब यह वीडियो वायरल हुआ था तो कुछ लोग कृति सेनन का मजाक उड़ाने लगे थे और ऐश्वर्या की नकल करने को लेकर ट्रोल करने लगे।

किस को लेकर हंगामा

आदिपुरुष रिलीज होने से पहले तिरुपति मंदिर में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जहां पूरी टीम नजर आई थी। वहीं ओम रावत ने कृति सेनन को गले लगाकर उनके गालों पर किस किया तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और मंदिर परिषद में इस तरह की हरकत करने के लिए ट्रोल करने लगे थे।

कॉफी विद करण शो को लेकर हुआ था बवाल

दरअसल कृति कॉफी विद करण शो में आई थी और इस दौरान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को एंड्रोस करने को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा। इस पर कई फेक स्टोरी भी बनने लगी थी जिसकी वजह से कृति को काफी विवादों का सामना करना पड़ा और बाद में एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट के जरिए इन खबरों को झूठा बताया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026