Kriti Sanon ब्लैक कॉफी में क्या मिलाकर करती हैं सेवन! कॉकटेल एक्ट्रेस के इस मॉर्निंग रुटिन से गट हेल्थ और वेट लॉस में है गजब फायदा

Kriti Sanon: सुबह मॉर्निंग ड्रिंक में ब्लैक कॉफी पीने के लिए आखिर कौन से तरीके आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद क्या खुलासा किया था।

Kriti Sanon

Photo Credit- Google Kriti Sanon

Kriti Sanon: हाल ही में कॉकटेल 2 में नजर आई एक्ट्रेस के फैंस उन्हें देखकर किस कदर दीवाने हो जाते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कृति सेनन की जो 27 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं वहीं इस सबके बीच क्या आपको पता है कि आखिर वह अपनी मॉर्निंग रूटीन कैसे शुरू करती हैं। खुद उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि वह ब्लैक कॉफी पीकर सुबह की शुरुआत करती है लेकिन उनका यह ब्लैक कॉफी काफी खास होता है। इसमें एक ऐसी चीज होती है जो गट हेल्थ से लेकर वेट लॉस तक में असरदार है।

कैसे कृति सेनन स्टाइल में पी सकते हैं ब्लैक कॉफी

सोशल मीडिया पर कृति सेनन के एक क्लिप में खुद वह यह बताती हुई नजर आती है कि ब्लैक कॉफी में घी डालकर वह सुबह पीती है। अगर आप भी कृति सेनन के मॉर्निंग रुटिन को कॉपी करना चाहते हैं तो आप ट्रेंडिंग ब्लैक कॉफी पी सकते हैं जो पावरफुल ड्रिंक है। यह न सिर्फ पीने में टेस्टी होता है बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म से लेकर एनर्जी के लिए परफेक्ट है। इसके लिए आपको हॉट ब्लैक कॉफी में एक चम्मच देसी घी मिलाना है। ध्यान रखें कि इसमें कोई भी चीनी या फिर दूध की जरूरत नहीं है।

Kriti Sanon की तरह मॉर्निंग ब्लैक कॉफी से मिलेंगे ये फायदे

कृति सेनन के इस पावरफुल मॉर्निंग ड्रिंक को अगर आप अपनी रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे वाकई काफी फायदे हो सकते हैं। जहां तक कॉफ़ी की बात करें तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए फायदेमंद है तो इसके साथ ही फैट बर्निंग में भी लाभदायक है। अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं तो यह आपके लिए असरदार हो सकता है। इसके साथ ही एनर्जी और स्टेमिना को इंप्रूव करता है। गट हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद बताया गया है तो ग्लोइंग स्किन के लिए भी असरदार है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version