---Advertisement---

एग्स फ्रीज करवाने के पीछे की वजह का Kriti Sanon ने किया खुलासा, जानिए कैसे मिला बिना शादी मां बनने का अनुभव

Kriti Sanon: एग्स फ्रीजिंग करवा चुकी है कॉकटेल एक्ट्रेस और इस बारे में उन्होंने हाल ही में खुलासा किया और बताया कि आखिर कैसा अनुभव रहा है। आइए जानते हैं डीटेल्स जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2026 3:37 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: कॉकटेल 2 में नजर आने वाली मिमी एक्ट्रेस अपनी फिल्म और खूबसूरती को लेकर जानी जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं कृति सेनन की जिन्होंने पहली दफा इस पर बात करते हुए नजर आई। उन्होंने बताया कि वह अपनी एग्स को मिमी शूटिंग के दौरान ही फ्रीज कर चुकी है ताकि उन्हें आगे चलकर मां बनने में कोई भी समस्या ना हो। शादी हो या बच्चे वह घड़ी देखकर नहीं करना चाहती थी जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। आइए जानते हैं मां बनने के अनुभव पर उन्होंने क्या कहा है।

क्यों एग्स फ्रीज करवाने पर आतुर हुई Kriti Sanon

हाल ही में एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने इस बात को माना और कहा कि “सच कहूं तो, मैंने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए थे। एक समय था जब मैं इन सवालों के बारे में सोच रही थी, और मैं कभी इस बात में नहीं पड़ना चाहती थी कि मुझे अभी शादी कर लेनी चाहिए या मुझे अभी बच्चे पैदा करने चाहिए, और मैं यह इसलिए कर रही हूँ क्योंकि मेरे पास एक टाइमलाइन है। शादी हो या बच्चे, आपको यह तब करना चाहिए जब आप अंदर से ऐसा महसूस करें। जब आप इसके लिए तैयार महसूस करें। यह किसी घड़ी या किसी प्रेशर से नहीं होना चाहिए, और मुझे पता है कि हर कोई इसे अफ़ोर्ड नहीं कर सकता। और मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इसे अफ़ोर्ड कर सकी।”

आखिर क्यों कृति सेनन ने मिमी शूटिंग के दौरान चुना समय

वहीं कृति सेनन ने आगे ने बताया, “तो मैंने यह किया। मैंने यह उस समय बहुत स्मार्ट तरीके से किया जब मुझे मिमी के लिए वज़न बढ़ाना था। इससे पेट फूल जाता है। मैंने किसी से बात की जिसने मुझे इसके बारे में बताया और कहा कि अगर आप कर सकते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छी चीज़ है। यह सबसे अच्छा गिफ़्ट है जो आप खुद को दे सकते हैं। और यह मेरे दिमाग में चल रहा था। जब मुझे वज़न बढ़ाने के लिए कहा गया, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास दो महीने का कोई शूट नहीं है, और मुझे बस वज़न बढ़ाना है, और यह सरोगेसी पर एक फ़िल्म है, तो मुझे बस इसे करने दो क्योंकि मैंने सब कुछ महसूस किया।”

कृति सेनन से जानें क्या रहा अनुभव

इस अनुभव के बारे में बात करते हुए कृति सेनन ने कहा, “एक समय ऐसा आता है जब आप हॉर्मोनल रूप से डिसरप्टिव महसूस करते हैं और लगभग एक प्रेग्नेंट औरत की तरह। आपके मूड स्विंग्स चार्ट से बाहर हो जाते हैं, इसलिए मैंने यह किया। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया क्योंकि मैं अपने दिमाग में घड़ी नहीं रखना चाहती।”

जानिए मां बनने के लिए क्या है एग्स फ्रीजिंग प्रक्रिया जिसका कृति सेनन ने लिया सहारा

फ्रीजिंग एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें डॉक्टर कई एग बनाने के लिए 10-12 दिनों तक हार्मोन इंजेक्शन से ओवरी को स्टिमुलेट करते हैं जिन्हें फिर मरीज़ को बेहोश करने के बाद निकाला जाता है। निकाले गए एग को उनकी मैच्योरिटी जांच के बाद फ्रीज कर दिया जाता है। जब कोई महिला उन्हें इस्तेमाल करने के लिए तैयार होती है तो उन्हें पिघलाया जाता है। एम्ब्रियो बनाने के लिए फर्टिलाइज़ किया जाता है और यूट्रस में ट्रांसफर कर दिया जाता है। ऐसे में कोई भी महिला बढ़ती उम्र में भी मां बनने का अनुभव ले सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

NIT Durgapur Viral Video

अगस्त 26, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 26, 2026

Jhansi Viral Video

अगस्त 26, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 12

अगस्त 26, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 26, 2026

Toxic Movie Review

अगस्त 26, 2026