---Advertisement---

रजनीकांत को लेकर ये क्या बोल गए KRK! ट्रोलर्स ने इस तरह कर दी बोलती बंद

KRK: खुद को ट्रेंड एनालिस्ट और क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल वह अपने विवादित ट्वीट को लेकर आए दिन लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है जैसे रजनीकांत को लेकर ट्वीट करना उन पर भारी पड़ गया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 12:55 अपराह्न

krk
Follow Us
---Advertisement---

KRK: खुद को ट्रेंड एनालिस्ट और क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल वह अपने विवादित ट्वीट को लेकर आए दिन लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है जैसे रजनीकांत को लेकर ट्वीट करना उन पर भारी पड़ गया है। ऐसे में फैंस काफी उखड़े हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल रजनीकांत के फैंस केआरके को जमकर फटकार लगा रहे हैं। यह बात सच है कि केआरके अपने अंदाज़ की वजह से हर बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही करने में वह कामयाब हुए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा।

रजनीकांत को लेकर केआरके ने किया ये ट्वीट

दरअसल केआरके ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि ” सुपरस्टार रजनीकांत इस बात का प्रमाण है कि सुपरस्टार बनने के लिए आपको ऊंचाई व्यक्तित्व शिक्षा आदि की जरूरत नहीं है। आपको केवल भाग्य और दृष्टिकोण की आवश्यकता है।” इस ट्वीट के साथ ही केआरके ने रजनीकांत की एक तस्वीर भी शेयर की है लेकिन इस तरह का ट्वीट करना रजनीकांत के फैंस को गवारा नहीं लगा। वह सोशल मीडिया पर केआरके को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

रजनीकांत फैंस ने जमकर किया केआरके को ट्रोल

इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा, “तो फिर आप क्यों नहीं चमके भाई जान। आप लुक और एटीट्यूड में उनसे काफी क्लोज हैं और आपकी लक तो माशा अल्लाह।” एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “लक से नहीं बने वह है सुपरस्टार। अपने मेहनत से बने है।” एक और यूजर ने कहा, “यह मोस्ट स्टाइलिश एक्टर हैं।” वहीं फैंस इस ट्वीट पर जबरदस्त मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

चर्चा में बने रहते हैं केआरके

गौरतलब है कि केआरके आए दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार पर निशाना साधते रहते हैं और किसी ना किसी वजह से पंगे लेते रहते हैं। उनका यह मानो रोज का पेशा ही हो गया है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक को ट्रोल करने में केआरके कभी पीछे नहीं रहते हैं और लोगों को इस बात की खबर है। ऐसे में इस बार उनके निशाने पर रजनीकांत आ गए हैं। बता दें कि रजनीकांत बहुत जल्द ‘जेलर‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026