---Advertisement---

Kushi Trailer: विजय और सामंथा की शादी का क्या होगा अंजाम! प्यार और ड्रामे से भरपूर है यह लव स्टोरी

Kushi Trailer: हाल ही में यह खबर सामने आई थी की सामंथा रुथ प्रभु एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने हेल्थ पर फोकस कर रही हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जी हां, दरअसल सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 6:06 अपराह्न

kushi trailer
Follow Us
---Advertisement---

Kushi Trailer: हाल ही में यह खबर सामने आई थी की सामंथा रुथ प्रभु एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने हेल्थ पर फोकस कर रही हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जी हां, दरअसल सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘कुशी’ का ट्रेलर जारी किया गया है जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस खूब इंप्रेस हो रहे हैं। जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो प्यार, सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसमें विजय और सामंथा की जोड़ी छा गई है। आईए जानते हैं क्या खास है इस ट्रेलर में।

आखिर क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की बात करें तो यह सामंथा और विजय के बीच लव स्टोरी के बीच इर्द-गिर्द देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर की खूबसूरत वादियों से होती है लेकिन उस समय ट्विस्ट आता है जब इन वादियों में ब्लास्ट होता है। इन खूबसूरत वादियों में विजय और सामंथा की मुलाकात होती है और पहली नजर में दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन उन्हें अपने प्यार के लिए परिवार का ही सामना करना पड़ता है। अंत में वे दोनों एक दूसरे को चुनते हैं और शादी कर लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें इस बात की खबर होती है कि शादी के लिए सिर्फ प्यार जरूरी नहीं होता। जिंदगी घर परिवार के बिना नहीं चल सकता। इस फिल्म में सामंथा आराध्या के किरदार में नजर आ रही हैं तो विजय देवरकोंडा विप्लव के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखें Video:-

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दे कि शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म में मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी, श्रीकांत अयंगर जैसे किरदार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है क्योंकि सामंथा ब्रेक लेने से पहले इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर चुकी है। ट्रेलर में खूबसूरत विजुअल्स के साथ-साथ म्यूजिक ने भी फैंस का दिल जीता है। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic

अगस्त 21, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7

अगस्त 21, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7

अगस्त 21, 2026

AP Viral Video

अगस्त 21, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 21, 2026

Govinda

अगस्त 21, 2026