---Advertisement---

मनीष कश्यप की ‘नेतागिरी’ पर भारी पड़ा लालू का लाल, Rise and Fall 2 में दिखा तेज प्रताप का सबसे खूंखार रूप, देखें वीडियो

Rise and Fall 2:  राइज एंड फॉल सीजन 2 में  बिहार के दो लाल आपस में भिड़ गए हैं।  मनीष कश्यप पर तेजप्रताप यादव का भयंकर गुस्सा देखने को मिला है। इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। रिएलिटी शो का वीडियो  सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 2, 2026 3:03 अपराह्न

Rise and Fall 2
Follow Us
---Advertisement---

Rise and Fall 2:  रिएलीटी शो राइज एंड फॉल शो का सीजन 2 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। ओटीटी प्लेफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। इस दौरान तेजू भैया का भयंकर रुप देखने को मिल रहा है। इसे देखकर शो के कंटेस्टेंट भी दंग रह गए। टास्क के दौरान हुई तीखी बहस का अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rise and Fall 2 में मनीष कश्यप पर फूटा तेज प्रताप यादव का गुस्सा

‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप के बीच हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेजू भैया बार-बार राजनीति और नेतागिरी की बात कर रहे मनीष कश्यप को देखकर भड़क उठते हैं। और शो में रौद्र रुप दिखाते हुए कहते हैं कि, ‘यह राजनीति यहाँ गेम में मत लाओ’ । इस दौरान तेजप्रताप काफी गुस्से में थे।

देखें वीडियो

ये सारा विवाद उस वक्त शुरु हुआ जब शो के एक एपिसोड में बेसमेंट में रह रहे वर्कर्स  को प्राइज पॉट की रकम बढ़ाने के लिए आतिशबाजी  तैयार करने का टास्क दिया गया था। लेकिन पेंटहाउस के ‘रूलर’ शहजाद पूनावाला ने मनीष कश्यप के बनाए फायरवर्क को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद मनीष भड़के तो  तेज प्रताप यादव बीच में बोल पड़े।  ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, लालू का बड़ा लाल गुस्से में मनीष को  शो में जबरन राजनीति और नेतागिरी को लाने से साफ मना करने लगे।

‘राइज एंड फॉल 2 ‘रिएलिटी शो ऑडियंस को दे रहा खूब मसाला

तेजू भैया और मनीष कश्यप के बीच हुई इस भयंकर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh वनाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया है। जिसमें तेज प्रताप अपने रौद्र रुप में दिख रहे हैं। तेजू भैया अमूमन हंसी-मजाक करते रहते हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ खुश रहते हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब वो इस तरह से भड़के हों। आपको बता दें, राइज एंड फॉल 2 का दूसरा सीजन भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले वाला सीजन बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने किया था। इस बार शो में राजनीति और बॉलीवुड की बड़ हस्तियों को लिया गया है। जिसके कारण शो में काफी मजेदार चीजें देखने को मिल रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026