---Advertisement---

लीक्ड ऑडियो ने खोल डाला Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbaal की शादी का पोल, क्या इस दिन ही सजेगा मंडप?

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbaal का एक लीक्ड ऑडियो वायरल हो रहा है जिसने दोनों के शादी की सच्चाई सबके सामने ला दी है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 13, 2024 12:42 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बीते कुछ दिनों से मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इसी बीच कभी उनके पिता का उनकी शादी पर रिएक्शन सामने आ रहा था तो, कभी उन्हीं का। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड का एक लीक्ड ऑडियो वायरल हो रहा है जिसने दोनों के शादी की पोल खोल दी है। चलिए जानते हैं इस लीक्ड ऑडियो में ऐसा क्या है।

लीक्ड ऑडियो ने कर डाला Sonakshi Sinha की शादी का खुलासा

बीते कई सालों से सोनाक्षी सिन्हा ने अपने और जहीर के रिश्ते को सीक्रेट रखा हुआ था लेकिन, अब सोशल मीडिया पर एक लीक्ड ऑडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। bollywoodshaadis द्वारा शेयर किये गए इस लीक्ड ऑडियो के मुताबिक एक्ट्रेस जहीर संग अपने रिश्तो को शादी कर और भी मजबूत बनाने जा रही हैं। इस लीक्ड ऑडियो में सोनाक्षी कहती दिख रही हैं “उस लम्हे से जब हम एक दूसरे के रुमर्ड बॉयफ्रेंड, रुमर्ड गर्लफ्रेंड बने थे” इसी के आगे जहीर कहते हैं ‘और अब ऑफिशियली हस्बैंड एंड वाइफ बनने जा रहे हैं” इसी के आगे एक्ट्रेस कहती हैं “फाइनली।” दोनों के इस ऑडियो से यह साफ हो रहा है कि वह अपनी शादी को कंफर्म कर रहे हैं।

इस दिन होगी शादी

अपनी इस लीक्ड ऑडियो में कपल ने शादी की डेट को भी कंफर्म की और कहा ‘जो भी आप कर रहे हैं उसे छोड़ दें और 23 जून 2024 को आए हमारे साथ पार्टी करें। यहीं आपको बता दें इस डेट को कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा पहले ही कंफर्म कर दिया गया था।

क्या है ड्रेस कोड?

इसी के साथ आपको बता दें, लीक्ड वीडियो के पोस्टर पर शादी की सभी जानकारियां लिखी हुई हैं और उसमें ड्रेस कोड भी रिवील कर दिया गया है। इस पोस्टर के अनुसार शादी में मेहमानों का ड्रेस कोड है फॉर्मल फेस्टिव। इस पोस्टर पर यह भी लिखा हुआ है कि जो भी अफवाहें सुनने में आ रही थीं शादी को लेकर वह सच हैं, हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने मीडिया इंटरेक्शन में खुलकर इसपर कुछ नहीं कहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026