Lock Upp 2: अनगिनत लड़कियों को घूमा चुके हैं राम कपूर! गौतमी कपूर संग 23 साल की शादी के बीच अफेयर्स पर बेबाक हुए एक्टर

Lock Upp 2: राम कपूर ने बताया कि वह असल जिंदगी में प्ले बॉय रहे हैं और उनका कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं।

Lock Upp 2

Photo Credit- Google Lock Upp 2

Lock Upp 2: कंट्रोवर्सियल शो की शुरुआत के साथ ही राम कपूर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहे हैं। वहीं सबके बीच अब उन्होंने अपने अनगिनत अफेयर्स को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉक अप 2 में उन्होंने खुद को प्लेबॉय कहा और इस बात को माना कि शादी से पहले उनका कोई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। उन्होंने इस बात को कबूल किया कि गौतमी कपूर से पहले उन्होंने कई रिलेशनशिप बनाए हैं और उनका इमेज प्लेबॉय की तरह था। अपनी बात रखने में राम कपूर पीछे नहीं है और यह पहली दफा नहीं है जब वह विवादों में आए हैं।

प्लेबॉय कहकर Lock Upp 2 में क्या बोले राम कपूर

दरअसल बिग बॉस तक के द्वारा शेयर किए गए अपडेट में बताया गया कि लॉकअप में राम कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि शादी से पहले वे प्लेबॉय थे। उन्होंने माना कि गौतमी कपूर से शादी करने से पहले उनके कई रिश्ते थे और मजाक में कहा कि उन्हें यह भी याद नहीं कि उनके कितने अफेयर रहे थे। यह सुनने के बाद निश्चित तौर पर लोगों को हैरानी हो रही है। 2003 में राम कपूर ने गौतमी कपूर के साथ शादी की थी।

राम कपूर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को नॉर्मल बताकर हुए थे ट्रोल

गौरतलब है कि इससे पहले भी राम कपूर लॉकअप में चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। जहां राम कपूर ने कहा था कि शादी में पार्टनर द्वारा धोखा दिया जाना कोई डील ब्रेकर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि शादी एक लंबा सफर है और 20-25 साल की शादीशुदा जिंदगी में अच्छे और बुरे दौड़ आते हैं। अगर किसी मुश्किल वक्त में किसी पार्टनर से गलती से चीटिंग हो जाए और आप अपने पार्टनर और बच्चों के बिना नहीं रह सकते तो समय के साथ सब ठीक हो जाता है। अगर प्यार सच्चा है तो कोई भी चीज डील ब्रेकर नहीं होती है।

वहीं लॉकअप 2 में अब उन्होंने अपने प्लेबॉय होने की बात की है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।

 

 

 

Exit mobile version