Lock Upp 2: कंट्रोवर्सियल शो की शुरुआत के साथ ही राम कपूर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहे हैं। वहीं सबके बीच अब उन्होंने अपने अनगिनत अफेयर्स को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉक अप 2 में उन्होंने खुद को प्लेबॉय कहा और इस बात को माना कि शादी से पहले उनका कोई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। उन्होंने इस बात को कबूल किया कि गौतमी कपूर से पहले उन्होंने कई रिलेशनशिप बनाए हैं और उनका इमेज प्लेबॉय की तरह था। अपनी बात रखने में राम कपूर पीछे नहीं है और यह पहली दफा नहीं है जब वह विवादों में आए हैं।
प्लेबॉय कहकर Lock Upp 2 में क्या बोले राम कपूर
🚨 LockUpp Today Episode
☆ Shilpa Shinde says Akanksha Chamola is in Lock Upp because of husband Gaurav Khanna: ‘Kaha usko kabhi dekha tha?’
☆ Ram Kapoor reveals he was a PlayBoy before marriage and admitted that he had multiple relationships before marrying Gautami Kapoor…
— BBTak (@BiggBoss_Tak) July 6, 2026
दरअसल बिग बॉस तक के द्वारा शेयर किए गए अपडेट में बताया गया कि लॉकअप में राम कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि शादी से पहले वे प्लेबॉय थे। उन्होंने माना कि गौतमी कपूर से शादी करने से पहले उनके कई रिश्ते थे और मजाक में कहा कि उन्हें यह भी याद नहीं कि उनके कितने अफेयर रहे थे। यह सुनने के बाद निश्चित तौर पर लोगों को हैरानी हो रही है। 2003 में राम कपूर ने गौतमी कपूर के साथ शादी की थी।
राम कपूर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को नॉर्मल बताकर हुए थे ट्रोल
गौरतलब है कि इससे पहले भी राम कपूर लॉकअप में चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। जहां राम कपूर ने कहा था कि शादी में पार्टनर द्वारा धोखा दिया जाना कोई डील ब्रेकर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि शादी एक लंबा सफर है और 20-25 साल की शादीशुदा जिंदगी में अच्छे और बुरे दौड़ आते हैं। अगर किसी मुश्किल वक्त में किसी पार्टनर से गलती से चीटिंग हो जाए और आप अपने पार्टनर और बच्चों के बिना नहीं रह सकते तो समय के साथ सब ठीक हो जाता है। अगर प्यार सच्चा है तो कोई भी चीज डील ब्रेकर नहीं होती है।
वहीं लॉकअप 2 में अब उन्होंने अपने प्लेबॉय होने की बात की है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।







