---Advertisement---

Lock Upp 2: बाहर निकलने से पहले यू-टर्न! गौरव खन्ना को बताया पति, तीसरे सीक्रेट के खुलासे के खौफ से बिलबिला उठी आकांक्षा चमोला

Lock Upp 2: पहले आकांक्षा चमोला ने खुद गौरव खन्ना के साथ रिश्ता टूटने की बात बात की और अब इस पर मुकरती हुई दिखी। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए हैं। जानिए क्या है ये पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2026 3:01 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स पर शो की शुरुआत के साथ ही अपने दो धमाकेदार सीक्रेट से हर किसी को हैरान कर दिया। जी हां लॉक अप 2 के प्रीमियर पर जहां उन्होंने गौरव खन्ना के साथ अपने तलाक की खबर को शेयर किया तो वहीं बाद में उनके बायसेक्सुअल होने के खुलासे ने भी हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। इस सबके बीच लोगों की नजर उनके तीसरे सीक्रेट पर बनी हुई है जो श्रेया कालरा के पास फिलहाल सुरक्षित रखा गया है। आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आखिर इस बार गौरव खन्ना को लेकर एक्ट्रेस क्या बोली जिस पर लोग यू टर्न करने की बात कर रहे हैं।

तीसरे सीक्रेट के खुलासे से पहले खौफ में आई आकांक्षा चमोला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DIYA ⭐️ (@diya.singhall)

दरअसल लॉक अप 2 के बीते एपिसोड में एक दूसरे के सीक्रेट को एक्सपोज और सेफ करने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट को चुना। ऐसे में आकांक्षा चमोला का तीसरा और आखिरी सीक्रेट श्रेया कालरा के पास है। ऐसे में गौरव खन्ना की पत्नी जो पहले खुद को एक्स बताती थी वह यह कहती नजर आती है कि उन्हें डर है कि श्रेया उनका सीक्रेट रिवील ना कर दे क्योंकि इसकी वजह से काफी परेशानी बढ़ सकती है। उनके घर वाले भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान गौरव को वह अपना पति भी बताती है।

गौरव खन्ना को लेकर क्या बोली आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला यह कहती हुई दिखाई देती है कि “मैं एक जानी-मानी हस्ती हूं चाहे कुछ भी हो जाए। और मेरे पति भी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। हम दोनों को सरेआम बदनाम किया जाएगा। लोग उसे ज़रूर भूल जाएंगे। उन्हें याद नहीं रहेगा कि यह किसने किया। उन्हें मुझे और गौरव खन्ना को ज़रूर याद रहेगा। और हां, अब मैं अपने पूरे परिवार के प्रति जवाबदेह हूँ। एक बार यह तीसरा राज़ सामने आ गया तो।”

Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला ने लोगों को किया हैरान

वहीं इस वीडियो को देखकर यूजर्स आकांक्षा चमोला को ट्रोल करने लगे हैं। जहां लॉकअप 2 के इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “यू टर्न मार लिया बाहर जाने से पहले।” वहीं होते एक यूजर ने कहा गौरव खन्ना एक ब्रांड है तो एक यूजर ने लिखा उसका तीसरा सीक्रेट ये था कि पहले के दोनों सीक्रेट झूठे थे। वहीं एक यूजर ने लिखा जीके ने क्या देखकर इस पागल से शादी की समझ से पड़े हैं। एक यूजर ने लिखा यह औरत पागल हो गई है क्या तो एक ने कहा इसे खुद नहीं पता क्या चाहती है दीदी।

 

बाकी लोग भी आकांक्षा चमोला के इस वीडियो को देखने के बाद कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026