---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: Janhvi Kapoor, Akshay Kumar से लेकर Rajkummar Rao तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने दिया वोट

Lok Sabha Election 2024 में बॉलीवुड के कई सितारों जैसे Janhvi Kapoor, Akshay Kumar से लेकर Rajkummar Rao जैसे कई बड़े सितारों ने वोट डाला है। चलिए उनपर एक नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 20, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा इलेक्शन 2024 (Lok Sabha Election 2024) का पांचवा चरण चल रहा है, जिसके चलते 6 राज्यों सहित 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान कराए जा रहे हैं। यहीं लोकतंत्र में अपनी भागेदारी दिखाने और देश के हर नागरिक की तरह बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), बॉलीवुड के खिलाड़ी उर्फ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) समेत राजकुमार राव ने भी वोट डाला है। चलिए जानते हैं कि, कौन-कौन से सितारे इलेक्शन में अपना वोट देने पहुंचे हैं।

Lok Sabha Election 2024 में वोट डालने पहुंची जान्हवी कपूर

फैंस की लाडली और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली जान्हवी कपूर मुंबई के सेंट एन्स स्कूल में अपना वोट डालने पहुंची, जिसके लिए वह बेहद हसीन पिंक अनारकली सूट एंड ऑक्सीडाइज ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं।

अक्षय कुमार का पहला वोट

बॉलीवुड के खिलाड़ी उर्फ अक्षय कुमार ने साल 2023 में अपनी केनेडियन सिटीजनशिप छोड़ इंडियन सिटीजनशिप हासिल कर ली थी। यहीं नागरिकता हासिल करने के बाद एक्टर ने इस साल लोकसभा इलेक्शन 2024 में अपना पहला वोट डाला है। साथ ही वह कहते दिखे “मैं चाहता हूं कि, मेरा भारत विकसित और मजबूत हो इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने वोट दिया है”।

राजकुमार राव ने भी किया मतदान

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को भी लोकसभा इलेक्शन 2024 के पांचवे चरण में वोट डालने पहुंचे देखा गया। यहीं उन्होंने भी मीडिया से बातचीत की और कहा कि, वह देश को आगर बढ़ता, तरक्की करता और इंटरनेशनल स्तर पर चमकता एंड उभरता देखना चाहते हैं।

गोविंदा का वोट

इसी बीच मशहूर एक्टर गोविंदा भी पीछे नहीं रहे और मुंबई में अपना वोट डालने पहुंचे नजर आए। यहीं उन्होंने लोगों को मतदान करने के लिए संबोधित किया और कहा “घर से बहार आएं और वोट करें।

परिवार संग फरहान अख्तर ने दिया वोट

महशूर एक्टर फरहान अख्तर भी अपनी फैमिली संग बांद्रा के माउंट मैरी कॉन्वेंट में वोट डालने पहुंचे। इसी बीच वह मीडिया को अपनी उंगली पर लगी स्याही को दिखाते और वोट करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026