---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 में मतदान करने को लेकर Shah Rukh Khan की खास अपील, बॉलीवुड के ‘भाईजान’ ने भी जारी किए संदेश

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों लोक सभा चुनाव 2024 की धूम है। इस दौरान मतदाताओं को जागरुक करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से तरह-तरह के तरकीब आजमाए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2024 6:26 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों लोक सभा चुनाव 2024 की धूम है। इस दौरान मतदाताओं को जागरुक करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से तरह-तरह के तरकीब आजमाए जा रहे हैं। बॉलीवुड जगत भी इस दिशा में पीछे नहीं है और मतदाताओं के लिए खास संदेश जारी कर उनसे वोट डालने की अपील कर रहा है।

बॉलीवुड जगत में ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरुक किया है। वहीं बॉलीवुड जगत में ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सलमान खान ने भी मतदाताओं के लिए संदेश जारी कर उनसे मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

किंग खान का अंदाज

बॉलीवुड जगत में ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल स्टोरी से लोगों से मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने स्टोरी अपडेट करते हुए लिखा कि “इस सोमवार को महाराष्ट्र में, एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी लोगों को अपना मतदान करना चाहिए। चलिए एक भारतीय होने की जिम्मेदारी निभाते हुए हम मतदान में हिस्सा लें और अपने देश के बेहतरी को ध्यान में रख कर वोट दें। लोगों को अपने वोट देने के अधिकार का उपयोग जरुर करना चाहिए।”

सलमान खान की खास अपील

अभिनेता सलमान खान ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल से संदेश जारी कर कहा कि “मैं वर्ष में 365 दिन व्यायाम करता हूँ, चाहे कुछ भी हो जाए मैं अब 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूँ। तो जो करना है करो आप, लेकिन जाकर वोट करो और अपनी भारत माता को परेशानियों में मत डालो, भारत माता की जय।”

बॉलीवुड जगत के इन दोनों हस्तियों द्वारा मतदाताओं के लिए की गई खास अपील को लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं।

महाराष्ट्र में होना है मतदान

लोक सभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा। इस दौरान महाराष्ट्र की 13 लोक सभा सीटों पर भी मतदान होना है। इसमे धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण – सेंट्रल, मुंबई साउथ जैसी लोक सभा सीटे हैं।

इसी क्रम में बॉलीवुड जगत के अभिनेता महाराष्ट्र के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले मतदाताओं को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026