---Advertisement---

Love And War: क्या रणबीर कपूर की वजह से 2027 में आएगी विक्की कौशल और आलिया भट्ट संग फिल्म, लेटेस्ट अपडेट ने घुमाया दिमाग

Love And War: विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर आखिर कब रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट इस पर क्या है। क्या रिलीज तारीख पोस्टपोन कर दी गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 19, 2026 4:30 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2026 5:04 अपराह्न

Love And War
Follow Us
---Advertisement---

Love And War: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मोस्ट चर्चित फिल्म की बात करें तो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को लेकर लोगों में एक अलग ही खुमार देखा जा रहा है। इस सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि इसकी रिलीज तारीख अब 2026 नहीं बल्कि 2027 हो सकती है। पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है जो मेकर्स की प्लानिंग का भी खुलासा करती है। हालांकि इस सब के बीच अभी यह खबर सामने आ रही है कि लव एंड वॉर पोस्टपोन करने की कोई प्लानिंग नहीं की है।

Love And War को लेकर क्या रिलीज तारीख में बदलाव की मेकर्स कर रहे प्लानिंग

पिंकविला की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बाकी है। इस वजह से मेकर्स को फिल्म की टाइमलाइन पर फिर से काम करना पड़ा है। अभी का प्लान जून तक प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी करने का है जिसके बाद फिल्म एक बड़े पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में जाएगी। इस बदलाव का एक बड़ा कारण फिल्म का स्केल है। लव एंड वॉर में बड़े एरियल एक्शन सीक्वेंस हैं जिनके लिए भारी VFX वर्क की ज़रूरत होती है। उन विज़ुअल्स को सही करने में समय लगता है।

जानिए लव एंड वॉर शूटिंग को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

लव एंड वॉर रिलीज को लेकर टलने की वजह रणबीर कपूर का दूसरा मेगा-बजट वेंचर, रामायण: पार्ट 1 बताया गया जो नवंबर 2026 में रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्में एक-दूसरे के बहुत करीब आ जातीं हैं। शूटिंग अब जून में खत्म होने वाली है और पोस्ट-प्रोडक्शन साल के आखिर तक चलेगा। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि जनवरी (रिपब्लिक डे) या फरवरी (वैलेंटाइन डे) 2027 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।

हालांकि लेटेस्ट खबरों की माने तो फिल्हाल लव एंड वॉर मेकर्स ने 2026 की प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म कब रिलीज होती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026