---Advertisement---

Madhuri Dixit के इन 3 स्किन केयर रुटिन से बढ़ती उम्र में पाएं निखार, गर्मी में इंस्टेंट ग्लो के लिए 58 साल की एक्ट्रेस ने बताया खीरे से क्या करें

Madhuri Dixit: 58 साल की एक्ट्रेस की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपने चेहरे पर किन-किन स्किन केयर टिप्स का ध्यान रखती हैं और इसके अलावा इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए क्या करती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Madhuri Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई है जो वाकई उनके फैंस सदियों तक याद रखेंगे। 58 साल की माधुरी दीक्षित आज यानी 15 मई को अपना जन्मदिन मना रही है लेकिन यह भी सच है कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुमकिन है। क्या आपको पता है कि उनका स्किन केयर सीक्रेट क्या है। रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया। इसके साथ इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए भी उनका एक टिप काफी चर्चा में रहा है।

जानिए स्किन केयर के लिए क्या है माधुरी दीक्षित के 3 सीक्रेट

माधुरी दीक्षित 3 स्किन केयर टिप्स देती हुई नजर आती है और इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों उनके लिए यह जरूरी है। आप भी चाहे तो एक्ट्रेस के इन टिप्स को ट्राई कर सकते हैं। माधुरी दीक्षित के मुताबिक मॉइश्चराइजर आपकी स्किन के लिए काफी जरूरी है। इसके अलावा एसपीएफ भी आपके लिए उतना ही आवश्यक बताया गया है। इसके साथ ही कोई भी रेटिनाइड क्रीम का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि एसपीएफ सुबह में तो रेटिनाइड और मॉइश्चराइजर रात में जरूरी है।

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए Madhuri Dixit ने बताया खीरे वाला उपाय

इसके अलावा माधुरी दीक्षित के इंस्टेंट ग्लो टिप्स की बात करें तो उन्होंने बताया कि अगर आपका चेहरा आपको डल लग रहा है। आपको कहीं शाम को पार्टी में जाना है तो ऐसे में आपको खीरे को स्लाइस में काट ले। इसके बाद आप इस खीरे को दूध में डालकर फ्रिज में रख ले। 10 से 20 मिनट फ्रिज में रखने के बाद आप उसे बाहर निकाले और दूध में डूबे हुए खीरे को चेहरे पर लगा लें। 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने दे और उसके बाद उसे हटाकर ठंडे पानी से धो ले।

निश्चित तौर पर 58 साल की माधुरी दीक्षित के ये टिप्स आप भी आजमा सकते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026