---Advertisement---

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: Ashwin Kumar ने Saiyaara और Pawan Kalyan के सामने दिखाई दादागिरी, देखें कैसे कमाई में निकला ‘फायर’

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन बाजीगर बना है। पवन कल्याण और अश्विन कुमार की फिल्म में से किसका जादू ज्यादा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कलेक्शन का हाल और सैयारा क्या कमाल दिखा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2025 11:38 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 7, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू के साथ हुई। दूसरी तरफ बॉलीवुड की फिल्म सैयारा भी रिलीज हुई जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। इस सबके बीच Ashwin Kumar की फिल्म का जादू ज्यादा देखने को मिल रहा है। महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यहां Pawan Kalyan का जादू फीका दिख रहा है। अश्विन कुमार अपनी कमाई से पवन कल्याण ही नहीं अहान पांडे की Saiyaara को भी हिलाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection का हाल।

महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अश्विन कुमार ने दी Pawan Kalyan को पटखनी

sacnilk की रिपोर्ट में भारत में 106 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी महावतार नरसिम्हा का क्रेज 12वें दिन भी बरकरार दिखा और फिल्म की कमाई में 7.48% की बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को फिल्म ने 7.9 करोड़ रुपए हैं जहां कन्नड़ में 0.3 करोड़, तेलुगु में 1.6 करोड़, हिंदी में 6 करोड़ तो तमिल में 0.06 करोड़ और मलयालम में 0.01 करोड रुपए की कमाई अपने आप में काफी चौका देने वाली है। हिंदी ऑडियंस से भर भर कर प्यार मिल रहा है लेकिन पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू फूक फूक कर कमाई कर रही है।

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection में पवन कल्याण की हो रही धीमी कमाई

हरि हर वीरा मल्लू को हिट बनाने के लिए Pawan Kalyan ने कोई कमी नहीं रहने दी थी। कृष निर्देशित इस फिल्म में एनिमल के मशहूर विलेन बॉबी देओल को भी रखा गया था लेकिन 13वें दिन इस फिल्म की कमाई 0.12 करोड़ पर चली आई है। हालांकि भारत में इसकी कुल कमाई 82.53 करोड रुपए बताई जा रही है। आगे यह क्या कमाल दिखाती है यह देखना निश्चित तौर पर फैंस के लिए एक्साइटिंग होने वाला है।

Saiyaara का कमाल भी Ashwin Kumar के सामने कम

महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दोनों के सामने अहान पांडे की सैयारा का क्रेज भी लगातार देखा जा रहा है। 19वें दिन पर फिल्म की कमाई 2.63 करोड़ रुपए पर आ गई है लेकिन 300 करोड़ से ज्यादा छाप चुकी इस फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी फिलहाल देखी जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026