---Advertisement---

क्या इस क्रिकेटर की वजह से अलग हुए थे Bigg Boss 13 फेम Paras Chhabra और Mahira Sharma? रूमर्स के बीच इंस्टा प्रोफाइल ने खोली पोल

Mahira Sharma: माहिरा शर्मा का क्यों मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है नाम, एक तस्वीर को लाइक करने के बाद उड़ी अफवाहें लेकिन क्या आपने इस एक चीज को किया गौर, आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2024 5:03 अपराह्न

Mahira Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Mahira Sharma: माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद को कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि बीते साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई जो फैंस के लिए वाकई किसी झटके से कम नहीं था। हालांकि इस सबके बीच माहिरा शर्मा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को चोरी छिपे डेट कर रहे हैं।दरअसल माहिरा की एक तस्वीर को मोहम्मद सिराज ने लाइक किया जिसके बाद इस तरह की अफवाहें उड़ने लगी। इस सब के बीच क्या आपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस चीज को गौर किया है। आइए जानते हैं।

Mahira Sharma की फोटो को देख खुद को नहीं रोक सके Mohammed Siraj

दरअसल हाल ही में माहिरा शर्मा ने ब्लैक बैकलेस कुर्ते में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हुई नजर आई थी जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। इन तस्वीरों को देखने के बाद मोहम्मद सिराज भी इस पर लाइक करने के लिए मजबूर हो गए और फैंस इस बात का पर कयास लगाने लगे कि क्रिकेटर और माहिरा के बीच कुछ खिचड़ी पक रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने फिलहाल सनसनी मचा दी है। हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस और क्रिकेटर की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

Mahira Sharma Mohammed Siraj के इंस्टाग्राम पर क्या आपने किया ये गौर

जहां तक बात करें Mahira Sharma Mohammed Siraj की तो दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि माहिरा शर्मा सिर्फ 10 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं और मोहम्मद सिराज 93 लोगों को लेकिन इसमें माहिरा का नाम नहीं है। अब ऐसे में इन अफवाहों में किस हद तक सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Mohammed Siraj संग रूमर्स से पहले Mahira Sharma कभी Paras Chhabra के साथ कर चुकी हैं रोमांस

वहीं माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के रिलेशनशिप की बात करें तो बिग बॉस 13 से निकलने के बाद लगभग 4 साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ थे। इस दौरान उनके लिव इन में में भी रहने की खबरें आई लेकिन अंत में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। फिलहाल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026