---Advertisement---

पिता की मौत के बाद मराठी फिल्म के गाने में Malaika Arora का धमाकेदार डांस, देख आ जाएगी मुन्नी बदनाम’ की याद

Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा की फिल्म 'येक नंबर' का गाना हुआ जारी, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई, देखने के बाद तारीफ करते नहीं थकेंगे,,वीडियो हो रहा है खूब वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2024 12:10 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 8, 2024 1:45 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) की मौत हुई थी और इसके बीच उनका एक गाना रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद आपको सालों पुरानी ‘मुन्नी बदनाम’ की याद आ जाएगी। कहने में दो राय नहीं है कि लंबे अंतराल के बाद मलाइका के डांस और उनकी खूबसूरती में वही जादू देखने को मिला जो सालों पहले दबंग (Dabang) की ‘मुन्नी बदनाम’ में नजर आई थी। सोशल मीडिया पर मलाइका का गाना ‘माझा येक नंबर’ (Majha Yek Number ) चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Malaika Arora का जबरदस्त डांस और एक्सप्रेशन

जहां तक गाने की वीडियो की बात करें तो 3 मिनट 32 सेकंड के वीडियो में मलाइका अरोड़ा का महाराष्ट्रीयन अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें अपने अंदाज से लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। उनका जबरदस्त अंदाज और धमाल डांस परफॉर्मेंस देख आप भी दीवाने हो जाएंगे। अपने एक्सप्रेशन से वह जादू चलाने में कामयाब रही और फैंस देखकर तारीफ करने पर मजबूर हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस का अंदाज हटके है और ‘माजा येक नंबर’ में वह अपने डांस के साथ-साथ एक्सप्रेशन से भी लोगों को दीवाना बना रही है।

कब रिलीज हो रही Malaika Arora की फिल्म Yek Number रिलीज

‘माझा येक नंबर’ गाने की बात करें तो यह ‘येक नंबर’ फिल्म से है जिसमें नजर आने वाले हैं मलाइका अरोड़ा के साथ सिद्धार्थ जादव। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ऐसे में इस मराठी फिल्म में मलाइका का जादू किस तरह चल जाता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। लेकिन इस आइटम सॉन्ग में सोशल मीडिया पर मलाइका का जादू चल गया और लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई है।

पिता की मौत के बाद नहीं दिखीं Malaika Arora

जहां तक मलाइका की बात करें तो हाल ही में उनके पिता अनिल अरोड़ा की मौत हुई थी जिसके बाद एक्ट्रेस लंबे समय से सोशल मीडिया से गायब है। फैंस से उन्हें लगातार सांत्वना मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026