---Advertisement---

‘खूबसूरत पल अनप्लान होते…’ Arjun Kapoor से अलग होने के बाद बदल गई Malaika Arora! इस क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई सनसनी

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के एक और पोस्ट को देखने के बाद आप रह जाएंगे शॉक्ड। अर्जुन से अलग होने के बाद वह जिंदगी और प्लानिंग को लेकर कुछ ऐसा कहती हुई नजर आई जो निश्चित तौर पर हैरान कर देने के लिए है काफी, आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2024 4:28 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: क्या मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बदल गई जिंदगी और उनका सोचने का नजरिया? आखिर क्यों उनको अब जिंदगी में प्लानिंग पर नहीं है यकीन? यह सब तो सिर्फ सवाल है लेकिन सोशल मीडिया पर मलाइका एक बार फिर कृप्टिक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई। इस पोस्ट को देखने के बाद एक बार आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे लेकिन जिंदगी की बारीकी को जिस तरह मलाइका बताने की कोशिश कर रही है उसे देख आपको भी हैरानी होगी। उनके मुताबिक अनप्लांड चीज जिंदगी में सबसे खूबसूरत होती है। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं एक्ट्रेस।

क्या Malaila Arora ने लिया यू-टर्न

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा मोटिवेशनल पोस्ट करने को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। जहां बीते दिन नवंबर के प्लान को शेयर करती हुई दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि टॉक्सिक लोगों और शराब से दूरी बनाना उनका प्लान होने वाला है। इसके अलावा भी बकेट लिस्ट में 7 और चीजों को मलाइका ने जगह दी थी। वहीं अब खुद वह यू टर्न लेती हुई नजर आई। दरअसल मलाइका का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा है कि खूबसूरत चीज जिंदगी में अनप्लांड होते हैं।

Malaika Arora ने जिंदगी में प्लानिंग को लेकर कहीं ये बात

अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “बहुत ज्यादा योजना ना बनाएं। जीवन आपके लिए अपनी योजनाएं बनाता है। हमेशा याद रखें कि आपके जीवन के कुछ सबसे खूबसूरत पल वास्तव में अनियोजित होते हैं।” हालांकि इस पोस्ट के मायने और मलाइका अरोड़ा के लिए क्या है इसका मतलब यह तो वही जाने लेकिन उनके इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी गहरी सोच की झलक साफ नजर आ रही है।

Malaika Arora आखिर किस शो में आने वाली है नजर

जहां तक मलाइका अरोड़ा की बात करें तो पर्सनल लाइफ में वह फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ 5 साल के रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दूसरी तरफ वह बहुत जल्द ‘इंडिया बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ में दिखाई देने वाली है। इस सबसे परे मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026