---Advertisement---

फिर एथनिक लुक से Malaika Arora दे गई बढ़ती उम्र को धोखा, कातिलाना स्टाइल से बढ़ाया पारा

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का वाकई कोई जवाब नहीं है। इस बीच उनका एथनिक लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह लहंगे चोली में बवाल मचाती हुई नजर आ रही है। इसे देखने के बाद लोग दिल हारने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2023 4:47 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। यह बात सच है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वह और भी खूबसूरत और हसीन होती जा रही है। इस बीच उनका एक एथनिक लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी खूबसूरती और फिटनेस से इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। सोशल मीडिया पर उनका यह लेटेस्ट लुक देख फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि उम्र एक नंबर ही है। मलाइका अरोड़ा पर इसका कोई असर नहीं दिखता है। एक्ट्रेस अपनी अदाएं और स्टाइल से इस बात को साबित कर चुकी है कि खूबसूरती में उनका कोई जवाब नहीं है।

एथनिक ड्रेस में लाइमलाइट बटोर गई मलाइका

अगर मलाइका के लेटेस्ट लुक की बात करें तो इसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि एथेनिक ड्रेस में किस तरह लाइमलाइट लूटना है यह मलाइका बखूबी जानती है। वह लोगों को अवाक कर देती हैं। जहां तक उनके इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस व्हाइट फ्लोरल शिमरी लहंगे को कैरी कर रही है। इसके साथ उन्होंने स्वीट डीप नेक वन स्ट्रिप चोली को कैरी इसे स्टाइल दे रही है। वहीं लुक को खास टच देने के लिए दुपट्टे को बैक साइड से बांधकर पोज दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका इस एथेनिक ड्रेस में अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट कर रही है।

मिनिमल मेकअप में फ्लॉन्ट कर रही डायमंड नेकपीस

वहीं मलाइका के एथनिक लुक की बात करें तो वह व्हाइट और ग्रीन डायमंड नेकलेस से इसे कंप्लीट कर रही हैं। हाफ क्लच हेयर स्टाइल के साथ ब्राउन लिप शेड्स, रेड नेल पॉलिश और मिनिमल मेकअप उनकी खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी है। शिमरी आई मेकअप में वह चांद का टुकड़ा नजर आ रही है। बलखाती और अपनी कातिलाना मुस्कान से मलाइका लोगों को दीवाना बना रही है और वह लाइमलाइट में आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026