‘मुझे पार्टनर की जरूरत…’ Malaika Arora के अफेयर्स की अफवाहों से क्या अरहान खान को होती है परेशानी, 52 साल की एक्ट्रेस ने प्यार की बताई सच्चाई

Malaika Arora: रोमांटिक लव एंगल को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें किसी भी पार्टनर की जरूरत है या नहीं। अफवाहों पर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Malaika Arora

Photo Credit- Google Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड स्टार्स की लव लाइफ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहता है जो सिंगल होते हैं। लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का भी नाम है। लव लाइफ की लोग बातें करने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद उनका नाम हर्ष मेहता के साथ छोड़ा जा रहा है। अक्सर उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है और इस सब के बीच यह भी लगातार चर्चा में है कि 19 साल छोटे हर्ष के साथ मलाइका सीक्रेट डेट कर रही है। अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि मुझे पार्टनर की जरूरत नहीं है।

मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को क्या पड़ता है अफवाहों से फर्क

मलाइका अरोड़ा ने कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू में अपने लव लाइफ को लेकर बात करती हुई नजर आई और इस दौरान अफवाहों पर चुप्पी तोड़ती हुई दिखी। इन अफवाह पर हंसी आने की बात कह गई। वह कहती है कि जब वह अपने बेटे अरहान के साथ इस बारे में बात करती हैं तब उन्हें सिर्फ हंसी आती है। मलाइका अरोड़ा इस दौरान यह भी कहती है मुझे रोमांटिक पार्टनर की जरूरत नहीं है और वह किसी रिश्ते में जल्दबाजी करने के बजाय अपनी जिंदगी, अपने बिजनेस और अपनी आजादी पर ध्यान देने में खुश है।

सिंगल मदर की इमेज पर क्या बोली Malaika Arora

लंबे समय से यह बात लगातार चर्चा में है कि मलाइका अरोड़ा अपनी जिंदगी में प्यार पाने के लिए काफी उत्साहित है हालांकि इस पर एक्ट्रेस में यह कहा कि सिंगल होना कोई समस्या नहीं है। वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे के साथ जिंदगी जीने में खुश है और उन्हें फिलहाल किसी भी पार्टनर की जरूरत नहीं है। सोराब बेदी के साथ अपने रोमांटिक लव एंगल पर चुप्पी तोड़ते उन सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो उनके अफेयर को लेकर बात बनाने में पीछे नहीं रहते हैं।

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी अक्सर रहा विवादों में

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा को थामा के प्वाइजन बेबी में देखा गया था जिसमें लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया। वहीं मलाइका अरोड़ा लंबे समय तक अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही थी तो वही अरबाज खान के साथ उनका शादीशुदा रिश्ता भले ही ना रहा हो लेकिन उनका बेटा अरहान खान उनके साथ है।

 

 

Exit mobile version