---Advertisement---

Malaika Arora ब्लैक शॉर्ट ड्रेस को रफल केप के साथ करती दिखीं स्टाइल, इस रिस्की लुक ने मचाई खलबली

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा को देखने के बाद लोग यह कहने पर मजबूर हो जाते हैं कि उम्र एक नंबर है। 50 साल की हसीना एक बार फिर ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2024 2:36 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। उनकी हर एक झलक देखने के बाद फैंस बेताब रहते हैं और ऐसे में लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। 50 साल की यह हसीना ऑल ब्लैक लुक में कुछ इस तरह कहर बरपाती हुई नजर आई कि देखने वालों की निगाहें ही अटक गई। मलाइका का यह अवतार किसी को भी लुभाने के लिए काफी है और हसीना लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे। यह फोटोशूट किसी के भी दिल को धड़काने के लिए काफी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जो है चर्चा में।

फैशन गेम है दिलकश

दरअसल इस वीडियो को फैशन डिजाइनर Leepakshi Ellawadi ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दिखाई है जिसे खुद मलाइका भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करती नजर आई। यह तस्वीर वाकई काफी जबरदस्त हैm फोटोशूट में मलाइका ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल कर रही है जो सिंगल स्ट्रिप में है और यह स्क्वायर नेकलाइन के साथ थाई लेंथ में ग्लैमरस है। फोटोशूट में मलाइका रफल डिजाइन कैप को स्टाइल कर रही है जो उनके लुक को कंप्लीट टच देने के लिए काफी है।

स्टाइल से लेकर मेकअप तक है ऑन पॉइंट

जहां तक मलाइका अरोड़ा के एक्सेसरीज और मेकअप की बात करें तो वह हमेशा की तरह ऑन पॉइंट ह एक्ट्रेस ने मिनिमल सटल मेकअप के साथ ब्राउन आईशैडो ब्लैक आईलाइनर और डार्क मस्कारा के साथ हाइलाइटर, पिंक ब्लश और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट टच दे रही है। वहीं एक्सेसरीज की बात करें तो एक्ट्रेस डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई और मैचिंग इयररिंग्स में बवाल मचा रही है। सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल के साथ ब्लैक हाई हील्स में मलाइका को देख कोई भी फिदा हो जाए।

ब्लैक ब्यूटी पर फैंस हुए फ़िदा

मलाइका के इस ब्लैक ब्यूटी वाले अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अपने स्टाइल से एक बार फिर चर्चा में आ गई है वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा मल्ला आप दिल की रानी है तो एक ने कहा यह रियल ब्यूटी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026