---Advertisement---

इस एक योगासन को करने के लिए Malaika Arora बहाती है पसीने, जानिए क्या हैं इसके चौंकाने वाले फायदे

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा उत्थान पृष्ठासन योगासन से खुद को रखती है फिट और फाइन, जाने कैसे आपको भी पहुंच सकता है फायदा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 4:17 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। क्या आपको पता है एक योगासन को करने के लिए वह किस कदर मेहनत करती है। इस योगासन के जरिए मलाइका अरोड़ा फिट और फाइन रहती है। योगा इंस्ट्रक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए खुलासा किया और मलाइका इसे रिपोस्ट करती नजर आई। तस्वीर देखने के बाद आपको सारा माजरा समझ में आ जाएगा और आप भी उनसे यह फिटनेस टिप्स ले सकते हैं। इस योगा को करने का फायदा क्या है और कैसे आप भी रूटीन में कर सकती हैं शामिल।

फिटनेस और मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद

तस्वीर को देखने के बाद इतना साफ है कि वह उत्थान पृष्ठासन यानी लिजर्ड पोज योग मुद्रा को करती है जो उनकी फिटनेस और मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। मलाइका अरोड़ा इसे तीन लेवल में करती है और मुद्रा देखने के बाद साफ जाहिर है कि वह किस कदर मेहनत करती है। वहीं मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को देखने के बाद आप उनसे प्रेरणा ले सकते हैं और आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसे करने से फायदे।

जाने क्या है उत्थान पृष्ठासन करने के फायदे

रीड की हड्डी के लिए

उत्थान पृष्ठासन काफी फायदेमंद है क्योंकि यह इस लचीला बनाने के लिए मददगार साबित हो सकता है। इस योगासन को करने से पीठ में दर्द, जकड़न और अन्य समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।

मानसिक शांति के लिए आप कर सकते हैं यह योगा

यह मानसिक शांति के लिए भी कर सकते हैं। इसे करने से आपका मूड अच्छा रहेगा और आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे। अगर आपको तनाव की वजह से नींद न आने की समस्या है तो इससे आपको अच्छी नींद भी आएगी।

कूल्हों के लिए है फायदेमंद

कूल्हों में खिंचाव होता है और यह काफी फायदेमंद है। इससे मांसपेशियों में दर्द को काम दिया जा सकता है।

पैर और जांघ के लिए फायदेमंद

यह योगासन पैरों में दर्द की समस्या से भी आपको छुटकारा दिला सकता है और इसे जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती है। यह एक फायदेमंद योगासन साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026