---Advertisement---

क्रॉप टॉप और चमचमाती शिमर पैंट पहनकर निकली Malaika Arora, न्यू ईयर पर ‘पटाखा’ लुक ने फैंस को किया मदहोश

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट न्यू ईयर इवनिंग लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस मदहोश हो रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस का यह अंदाज वाकई काफी किलर है और वह लोगों को हैरान करने में कामयाब हुई है। फेंस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2024 11:41 पूर्वाह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड की छैयां छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र के बावजूद लोगों को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यह बात सच है की एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और ग्लैमर अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब 50 साल की एक्ट्रेस न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए निकली। लोगों की निगाहें इस दौरान उनकी चमचमाती ड्रेसिंग सेंस पर है जो वाकई हर बार से काफी अलग है। यह बात सच है कि वह हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हाल है। आइए देखते हैं आखिर क्या है लेटेस्ट लुक में खास जो है सुर्खियों में।

ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई लोगों की नजरें

न्यू ईयर इवनिंग पर मलाइका अरोड़ा सिजलिंग अंदाज में पार्टी करने के लिए निकली तो लोगों की निगाहें उनकी ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई। दरअसल छैयां छैया गर्ल व्हाइट क्रॉप टॉप को स्टाइल कर रही है जो बैकलेस होने के साथ-साथ क्रॉप है। खास बात यह है कि इस टॉप को उन्होंने शिमर नियॉन कलर की पैंट के साथ कैरी कर रही है। हाई हील्स और बन हेयर स्टाइल में उनका यह लुक देखने लायक है। वहीं सटल शिमर मेकअप और डार्क लिपस्टिक से उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट टच दिया है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज वाकई काफी स्टाइलिश है और लोगों की निगाहें थम गई है।

अक्सर टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती मलाइका

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिलहाल मलाइका का यह लुक वाकई काफी चर्चा में है और वह लोगों के दिलों को लूटने में कामयाब रही। पैपराजी की निगाहें मलाइका पर अटक गई है और वह इस टाइट फिट पैंट में अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही है। मलाइका कैमरे को देख उनके जमकर पोज देती है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि न्यू ईयर इवनिंग पर वह अपने अंदाज से लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अक्सर किसी शो में नजर आती है और फिटनेस से लेकर डांस तक से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026