---Advertisement---

क्या Bigg Boss OTT 2 में Manisha Rani के साथ हुई नाइंसाफी, सोशल मीडिया सेंसेशन ने ऐसा दिया जवाब

Manisha Rani: मनीषा रानी ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें शो से कोई शिकायत नहीं है। लोग आज उन्हें पहचान रहे हैं यह बिग बॉस की वजह से है और वह इससे खुश है। जनता उन्हें पसंद कर रही है और वह यही चाहती थी। उनके लिए यह काफी है सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मनीषा रानी बेखौफ होकर जवाब दे रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 4:30 अपराह्न

manisha rani
Follow Us
---Advertisement---

Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस के बीच इसका जलवा लगातार बरकरार है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पहले से फैंस की चहेती बनी मनीषा रानी न सिर्फ सोशल मीडिया सेंसेशन है बल्कि शो में नजर आने के बाद उनकी कामयाबी में चार चांद लग गया है। वह शो से निकलने के बाद काफी व्यस्त है और हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया है। वहीं वह पैपराजी के इस सवाल पर कि क्या आपको लगता है कि बिग बॉस के घर में आपके साथ नाइंसाफी हुई। इस पर मनीषा रानी ने कुछ ऐसा जवाब दिया है जिसके बाद फैंस हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

बिग बॉस से नहीं है मनीषा को कोई शिकायत

मनीषा रानी से जब यह सवाल किया गया कि क्या आपको लगता है कि बिग बॉस में आपके सीन को कट किया गया है। इस पर मनीषा का कहना है कि “मैंने एक भी एपिसोड नहीं देखा है। अभी इतना कुछ आ रहा है इंस्टाग्राम पर इतने रील्स आ रहे हैं जिसे देखने के बाद में मैं काफी खुश हूं। बिग बॉस ने क्या किया किस सीन को काटा। इस पर मुझे कुछ भी नहीं कहना है लेकिन लोग मुझे पसंद कर रहे हैं इतना ही मेरे लिए काफी है। 24 घंटे मुझे लाइव देखकर लोग यह समझ गए कि मनीषा रानी असल में क्या है और मुझे बिग बॉस से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि उनकी वजह से मुझे अलग पहचान मिली।”

जनता से प्यार पाकर खुश मनीषा

मनीषा रानी ने इस वीडियो में बिग बॉस को लेकर कुछ भी नहीं कहा लेकिन उन्होंने यह कह दिया कि “लोग मुझे पसंद कर रहे हैं। मैं यही चाहती थी कि लोग मुझे पसंद करें और जो भी है वह बिग बॉस की वजह से है। हम अपने ऑडियंस और फैंस से यही कहेंगे जिसका कोई और नहीं होता है उसका जनता होता है। आप लोगों ने मुझे बनाया तो मुझे बिग बॉस से कोई शिकायत नहीं है। आप लोगों से इतना प्यार मिलता है यही मेरे लिए काफी है।”

कई प्रोजेक्ट में दिखेंगी मनीषा

सोशल मीडिया सेंसेशन काफी सुर्खियों में है। क्रॉप टॉप और टाइट के साथ शॉर्ट श्रग को कैरी करती हुई नजर आई। वहीं बिग बॉस से बाहर निकालने के बाद वह टोनी कक्कर के साथ बहुत जल्द गाने में नजर आने वाली है। इसके अलावा भी उनके पाइप लाइंस में कई प्रोजेक्ट है जिसके जरिए वह अपने फैंस को एंटरटेन करेंगी। मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में सेकंड रनर रख रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026