---Advertisement---

Manoj Bajpayee: बिहार चुनावी दलदल में फंसकर क्यों परेशान हुए एक्टर, पोस्ट के जरिए लोगों को दिया वार्निंग

Manoj Bajpayee: बिहार चुनाव इलेक्शन में मनोज बाजपेयी का नाम घसीटा गया तो एक्टर ने खुद इस पर रिएक्ट किया। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है। इन अफवाहों पर खुद एक्टर ने लोगों को सावधान रहने की अपील की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2025 1:00 अपराह्न

Manoj Bajpayee
Follow Us
---Advertisement---

Manoj Bajpayee: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नाम की बात करें तो मनोज बाजपेयी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी अदाकारी लोगों के दिलों जान में बसती है। वहीं इस सबके बीच अब एक्टर का नाम बीते दिन बिहार विधानसभा चुनाव में कैंपेन करते हुए सामने आया तो लोग शॉक्ड रह गए। इस तरह खुलेआम किसी पार्टी को सपोर्ट करने के चक्कर में उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। लोगों को यह पसंद नहीं आया कि उनका चेहरा इस तरह किसी पार्टी के लिए विज्ञापन कर रहा है। वहीं इस सबके बीच मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

मनोज बाजपेयी ने लोगों से की ये अपील

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “मैं सार्वजनिक रूप से यह बताना चाहता/चाहती हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध या निष्ठा नहीं है। प्रसारित किया जा रहा वीडियो प्राइम वीडियो के लिए मेरे द्वारा किए गए एक विज्ञापन का एक नकली और संपादित संस्करण है। मैं इसे साझा करने वाले सभी लोगों से ईमानदारी से अपील करता/करती हूं कि वे ऐसी विकृत सामग्री न फैलाएं और लोगों से आग्रह करता/करती हूं कि वे ऐसी भ्रामक सामग्री से न जुड़ें या उसे बढ़ावा न दें।”

आखिर कैसे फंसे मनोज बाजपेयी

गौरतलब है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पैरोडी अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें राजद के लिए मनोज बाजपेयी कैंपेन करते हुए दिखे थे। वीडियो को देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि यह एडिटेड है। ऐसे में अब खुद एक्टर ने अपने चाहने वालों को चेतावनी दी है कि इस तरह की बनी बनाई चीजों पर भरोसा ना करें और बिना जांच पड़ताल के किसी भी बातों को शेयर ना करें।

इन फिल्मों और सीरीज से मनोज बाजपेयी को मिली पहचान

वहीं मनोज बाजपेयी द्वारा दिए गए सफाई के बाद लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्टर द्वारा इन अफवाहों को खारिज करना लोगों को पसंद आ रहा है। बता दें कि मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन, इंस्पेक्टर जेंडे, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से अपनी पहचान बना चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026