---Advertisement---

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: सनी देओल-रणवीर सिंह जैसे मर्दों को 1 हफ्ता भी नहीं झेल सकी ‘मर्दानी’ रानी मुखर्जी, छठे दिन की कमाई देख रो रहे मेकर्स!

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है।  एक हफ्ते में ही हिट फ्रेंचाइजी की 'मर्दानी 3' ने दम तोड़ दिया है। इसका कारण सनी देओल की 'बर्डर 2' और  रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को माना जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 5, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड में वैसे तो कई महिलाओं को केन्द्र में रखकर फिल्में बनी हैं। लेकिन जो बात रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फिल्म के दोनों पार्ट्स में है वो शायद ही किसी और में देखने को मिलती है। यही वजह है कि, ऑडियंस को इसी फ्रेंचाइजी की ‘मर्दानी 3’ का बेसब्री से इंतजार था।  शिवानी शिवाजी रॉय को मेकर्स ने 30 जनवरी को पेश किया। उनकी एक्टिंग भी अच्छी थी। लेकिन इस बार मर्दानी बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन के अंदर ही औंधे मुंह गिर गई। इसका कारण सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को कहीं ना कहीं माना जा रहा है।  मूवी ने छठे दिन निराशाजनक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6 में आयी भारी गिरावट

मर्दानी 3 यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर तले बनी है।  लेकिन इस बार वो अपने  अन्य दो पार्ट्स की तरह ऑडियंस को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सके हैं। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6...
Picture Credit: Sacnilk

एक हफ्ते में ही रानी मुखर्जी की हिट फ्रेंचाइजी की ‘मर्दानी 3’ ने दम तोड़ दिया है।  रिलीज के छठे दिन  2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अभी तक ये फिल्म 24.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से इसकी कमाई गिर रही है। उसे देखकर तो यही लग रहा है कि, शायद ही ये अपना बजट निकल सके। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रानी मुखर्जी पर क्या भारी पड़ी ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’?

मर्दानी 3 की स्टोरी बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया पर आधारित है। जिसमें पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय माफिया अम्मा यानी की मल्लिका प्रसाद से टकराती दिखी हैं। वो 93 लापता बच्चियों की तलाश में एक ऐसी क्राइम की दुनिया में घुसती हैं जो कि, रुह कंपा देने वाली सच्चाई बयां करती है। रानी मुखर्जी की इस मूवी को देखने के बाद ऑडियंस ने आरोप लगाए हैं कि, फिल्म में कुछ नया नहीं है। ये अपने दोनों पार्ट्स की तरह है।  वहीं, मर्दानी 3 के गिरते हुए कलेक्शन का कारण कुछ लोग  सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रणवीर सिंह की ‘ धुरंध ‘ को मान रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026