---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 3: 2 दिन की कमाई के बाद ही ओटीटी रिलीज पर तनातनी, क्या किच्चा सुदीप ‘धुरंधर’ के आगे ले पाएंगे सांस

Mark Box Office Collection Day 3: किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क रिलीज के बाद से चर्चा में है लेकिन दर्शकों के बीच उस कदर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है क्योंकि सामने सिनेमाघरों में धुरंधर का पूरा दबदबा देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 28, 2025 12:21 अपराह्न

Mark Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 3: साउथ की कुछ फिल्मों का खुमार दर्शकों के बीच कुछ इस कदर होता है कि लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मार्क का नाम भी शुमार है जो लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो निश्चित तौर पर धुरंधर के आगे यह पस्त होती हुई नजर आ रही है। अभी भी किच्चा सुदीप की फिल्म को लेकर लोगों के बीच गहमागहमी है क्योंकि फिल्म रिलीज को महज दो दिन भले ही हुए हो लेकिन ओटीटी रिलीज को लेकर तनातनी लगातार जारी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Mark Box Office Collection Day 3 के आगे देखें धुरंधर का क्या है हाल

मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो इसने शनिवार को महज 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। जहां कन्नड़ में फिल्म पर दर्शकों का प्यार देखा गया। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 15.33 करोड़ रुपए हो चुकी है। कन्नड़ ऑडियंस में किच्चा सुदीप पर प्यार की बरसात तो की है लेकिन धुरंधर के आगे यह टिक नहीं पा रही है क्योंकि लगातार 23वें दिन भी धुरंधर का दबदबा देखा गया। इसने भारत में 20.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।

किच्चा सुदीप की मार्क ओटीटी रिलीज पर क्या है कनफ्यूजन

वहीं मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 से हटकर अगर ओटीटी रिलीज को लेकर बात करें तो पह किच्चा सुदीप जी5 पर अपना जलवा दिखाने वाले थे क्योंकि रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इसे जारी किया जाएगा। अब लेटेस्ट खबरों की माने तो जिओ हॉटस्टार पर इसे स्ट्रिम किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन फैंस के बीच खुमार जारी है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किचा के फैंस को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तोहफा मिलता है।

विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर किचा क्रिएशंस और सत्या ज्योति फिल्म है जिसमें किच्चा सुदीप के अलावा नवीन चंद्र योगी बाबू, रोशनी प्रकाश जैसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026