DNP India Hindi

Mayank Pawar Death: स्प्लिट्सविला 7 में सनी लियोन हुई थी ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीतने वाले इस कंटेस्टेंट के लिए इमोशनल, यूं जाना दिल तोड़ रहा

Mayank Pawar Death

Photo Credit- Google Mayank Pawar Death

Mayank Pawar Death: एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 में अपनी शांत छवि को लेकर चर्चा में रह चुके मयंक पवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल तोड़ दिया है। कभी उनके लिए शो में सनी लियोन इमोशनल हो गई थी। वहीं इस सबके बीच मयंक पावर डेथ की खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों के झकझोर दिया है। लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि इतना फिट दिखने वाला स्प्लिट्सविला 7 का कंटेस्टेंट अब इस दुनिया में नहीं है। आइए जानते हैं मयंक पवार डेथ को लेकर पूरी खबर क्या है।

Mayank Pawar Death को लेकर किस खबर ने फैंस का तोड़ दिया दिल

दरअसल मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया जहां लिखा गया, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।” इसके साथ ही बताया गया शोक सभा का आयोजन बुधवार 25 फरवरी 2026 को राणा प्रताप बाग के संगम पार्क स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। हालांकि मयंक पवार डेथ की वजह सामने नहीं आई है।

मयंक पवार को लेकर सनी लियोन का यह मोमेंट है आईकॉनिक

गौरतलब है कि स्प्लिट्सविला 7 के दौरान मयंक पवार स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखे जा रहे थे जहां फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया था। उनकी शांत छवि और समझदारी की वजह से जब वह एलिमिनेट हो रहे थे उस समय सनी लियोन भी इमोशनल हो गई थी। यह आईकॉनिक मोमेंट आज भी फैंस नहीं भूल पा रहे हैं।

इन उपलब्धियों से नवाजे जा चुके हैं मयंक पवार

जहां तक बात करें मयंक पवार की तो वह मिस्टर एशिया का खिताब जीत चुके थे तो वहीं मिस्टर इंडिया 6 बार रह चुके थे। एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम मयंक पवार फिटनेस आइकॉन के तौर पर भी काफी चर्चा में रहे हैं। कई लोगों के लिए वह इंस्पिरेशन से कम नहीं थे। ऐसे में उनका यूं चला जाना लोगों के लिए किसी क्षति से कम नहीं है।

 

 

Exit mobile version