---Advertisement---

Mirzapur Season 3 Twitter Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित में कौन रहा गद्दी का हकदार? देखने से पहले जानिए फैंस की राय

Mirzapur Season 3 Twitter Review: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हो चुकी है और कहने में दो राय नहीं है कि सीरीज रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई। आइए जानते हैं इसे देखने के बाद क्या कह रहे हैं यूजर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 10:39 पूर्वाह्न

Mirzapur Season 3 Twitter Review
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur Season 3 Twitter Review: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में शुमार ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ अमेजन प्राइम पर आखिरकार रिलीज हो गई है। इंतजार कर रहे फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। जी हां, 10 एपिसोड को जारी करते हुए मेकर्स मिर्जापुर सीजन 3 की भौकाली से लोगों को रूबरू करवाते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंतजार का फल मीठा मिला। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं और गुड्डू भैया और कालीन भैया की जंग को लेकर क्रेजी नजर आ रहे हैं।

गुड्डू पंडित और कालीन भैया की सत्ता को लेकर जंग

एक बार फिर वेब सीरीज की कहानी गुड्डू पंडित और कालीन भैया के इर्द-गिर्द घूमती रही। कुछ लोगों का कहना है कि इस वेब सीरीज को काफी अच्छे से लिखा गया और सब ने बहुत अच्छा काम किया। अब ऐसे में ये भी अटकलें लगने लगी किआने वाले सीजन में एक बार फिर से कालीन भैया और गुड्डू की भिड़ंत होने वाली है।

डायलॉग के साथ-साथ स्वैग है जबरदस्त

आज यानी 5 जुलाई को रिलीज इस वेब सीरीज में डायलॉग के साथ-साथ स्वैग सब कुछ देखने लायक है। लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और हर एपिसोड को देखने के लिए आपके पास एक घंटे का समय होना जरूरी है। लगभग 10 घंटे की वेब सीरीज की शुरुआत टेटुआ एपिसोड से होकर प्रतिबिंब एपिसोड तक खत्म होती है।

फैंस दे रहे हैं इस तरह की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने कहा, ”बेहतरीन तरीके से लिखा और निष्पादित किया गया, सभी ने अपना काम किया, सादी कहानी। कालीन ने अगले सीजन में गुड्डू और गोलू के खिलाफ सीएम के साथ हाथ मिलाया। Mirzapur सीजन 1 अभी भी सबसे अच्छा है। अधिक, लैग सीन की उम्मीद थी।”

एक ने कहा, ”Mirzapur3 का पहला एपिसोड #Mirzapur1 की उसी पुरानी झलक को अपने हास्य, डायलॉगबाजी और दृश्यों के साथ वापस ले आया है!! पूरी तरह से प्रचार पर आधारित है, आशा करते हैं कि यह गति आगे भी जारी रहेगी। अली फजल घातक है।”

https://twitter.com/hs_1621/status/1809009832764002694

एक फैन ने लिखा, “मिर्जापुर 3 खत्म हो गया। और यह पूरी तरह से गुड्डू पंडित का शो था। पागलपन की ओर तेजी से बढ़ते कदम को शानदार तरीके से दर्शाया गया है।”

https://twitter.com/avrajpurohit108/status/1809084521863627125

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026