Mirzapur The Movie Review : ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर तबाही मचा चुकी मिर्जापुर वेब सारीज की अब फिल्म आयी है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ को 4 सिबंतर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसीलिए बड़े पर्दे पर इसे देखने के लिए ऑडियंस पूरी तरह से बेताब है। इसके आते ही फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार और धमाकेदार रिव्यू मिल रहे हैं। इस वेब सारीज को थिएटर में एक भौकाल के रुप में देखा जा रहा है। मुन्ना भैया की वापसी की वापसी के साथ रवि किशन और पंचायत सीरीज के सचिव जी का किरदार दिल जीतने वाला है। मिर्जापुर सीरीज के तीनों पार्ट जो लोग देख चुके हैं, उन्हें इस मूवी में काफी कुछ हटकर देखने को मिलने वाला है। कालीन भैया यानी करी पंजब त्रिपाठी इस बार अलग ही अवतार में दिख रहे हैं।
Mirzapur The Movie Review में जानें कौन किस पर भारी पड़ा?
जाने-माने मूवी क्रिटिक taran adarsh ने फिल्म के रिव्यू देते हुए इस 5 में से 4 स्टार दिया हैं। इसके साथ ही एक्स पर लिखा, ज़बरदस्त एंटरटेनर… मशहूर वेब सीरीज़ अब बड़े पर्दे पर आ गई है – और नतीजा है एक ज़बरदस्त, बेबाक और बेहतरीन एंटरटेनर जो पूरी तरह कामयाब रही है… पक्का हिट।
#OneWordReview…#MirzapurTheMovie: WINNER.
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐
PEAK MASS ENTERTAINER… The iconic web series gets a big-screen upgrade – and the result is a roaring, ruthless, razor-sharp entertainer that works big time… SURE-SHOT HIT. #MirzapurTheMovieReviewThis is… pic.twitter.com/0DNPCH66c8
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2026
यह ज़रूरी बात है… MirzapurTheMovie सीरीज़ के किसी लंबे एपिसोड जैसी नहीं लगती… यह एक फ़िल्म जैसी लगती है – बड़ी, ज़बरदस्त और कहीं ज़्यादा सिनेमैटिक; साथ ही इसमें वही रॉ फ़्लेवर, एटीट्यूड और स्पिरिट भी है जिसने इस वेब सीरीज़ को इतना मशहूर बनाया था। उन्होंने हर किरदार को जीमकर तारीफ की है। जहां उन्होंने पंकज त्रिपाठी सबसे हटकर बताया है, वहीं, रवि किशन की एक्टिंग को आउट स्टेंडिग बताई है। वहीं, पंचायत वाले सचिव जी यानी कि जितेंद्र की एक्टिंग को सुपर से भी ऊपर बताया है।
बीना भाभी और बाउजी की कहानी दिल छू रही
वहीं, राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने मिर्जापुर द मूवी के रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, MirzapurThe Movie के इस सीन में बीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए! “शेर की उमर ज़्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ।” क्या संवाद है! बिल्कुल रोंगटे खड़े हो गए। मिर्ज़ापुर फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है!
Meena Bhabhi & Bauji completely overshadowed everyone in this scene from #MirzapurTheMovie! 🔥
“Sher ki umar zyada hai, lekin budha nahi hua.” 🦁🔥
What a dialogue! Absolute goosebumps. 💥
Mirzapur The Movie is going to be a BLOCKBUSTER! 🔥 pic.twitter.com/NeC1DBUnxv
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 4, 2026
पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की एक्टिंग क्या बनावटी है?
Vishwajit Patil नाम के यूजर ने एक्स पर मिर्जापुर द मूवी के रिव्यू देते हुए लिखा, एक बहुत बड़ी गड़बड़ और सिरदर्द! MirzapurTheMovie पूरी तरह से बेकार है।भारत की सबसे बड़ी OTT फ़्रैंचाइज़ी पर बनी इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का नतीजा एक शोर-शराबे वाली, खोखली और बुरी फ़िल्म के तौर पर निकला है। पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल भी इस बुरी फ़िल्म को नहीं बचा पाए। वे अपने पुराने मशहूर किरदारों की नकल करने की बहुत ज़्यादा कोशिश करते हैं, जिससे उनकी एक्टिंग बनावटी और बार-बार दोहराई जाने वाली लगती है, जिसमें ज़ोरदार और अजीब डायलॉग्स भरे हुए हैं। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच का ज़बरदस्त तनाव इसमें बिल्कुल भी नहीं दिखता।
A COLOSSAL DISASTER & AN UNBEARABLE HEADACHE! #MirzapurTheMovie is an absolute trainwreck.
The highly anticipated cinematic adaptation of India’s biggest OTT franchise ends up being a noisy, hollow disaster.
Pankaj Tripathi and Ali Fazal cannot… pic.twitter.com/bJR4bUyP9i
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) September 4, 2026
‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टोरी और स्टारकास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टोरी की बात करें तो सीजन 3 के आगे की नहीं है, बल्कि यह साल 2018 में आए पहले सीजन के टाइमलाइन एपिसोड 6 और 7 के बीच की एक अनसुनी और अनदेखी कहानी है। जिसमें ‘मिर्ज़ापुर की गद्दी’ को हासिल करने के लिए गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया आपको में लड़ते हुए दिख रहे हैं। गुरमीत सिं के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 250 करोड़ के आस-पास है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन,सोनल चौहान और रसिका दुगल जैसे बड़े कलाकार हैं।
