---Advertisement---

Mithun Chakraborty: डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के सीने में हुआ दर्द,अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे प्रार्थना

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार को अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बताया जा रहा है कि, उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। जिसके बाद अभिनेता को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी तबीयत ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 10, 2024 1:54 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 10, 2024 5:20 अपराह्न

Mithun Chakraborty
Follow Us
---Advertisement---

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार को अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बताया जा रहा है कि, उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। जिसके बाद अभिनेता को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी तबीयत कैसी हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती की हालत ठीक नहीं है। उन्हें सुबह सीने में बेचैनी और दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद मिथुन को तुरंत कोलकाता के निजी अस्पताल ले जाया गया है।

Mithun Chakraborty फैंस को बड़ा झटका लगा

वहीं जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद उनके चाहने वाले मिथुन के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Mithun Chakraborty खबर को सुन पूरा बॉलीवुड जगत दुखी

हालांकि, उनके परिवार की ओर से अभिनेता के एडमिट होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस खबर को सुन पूरा बॉलीवुड जगत दुखी हो गया है। वहीं उनके प्रशंसक उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे है।

Mithun Chakraborty प्रतिष्ठित पद्म भूषण अर्वाड

बता दें कि हाल ही में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दरअसल, एक्टर को कुछ दिनों पहले ही प्रतिष्ठित पद्म भूषण अर्वाड से सम्मानित किया। जिसको पाकर वह बेहद खुश हुए।

Mithun Chakraborty मिथुन ने एक वीडियो शेयर किया

पुरस्कार मिलने पर मिथुन ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बंगाली भाषा में अपनी फीलिंग्स शेयर की। उस वीडियो में उन्होंने कहा कि, मैं इस अवार्ड को पाकर खुश हूं और सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

आगे अभिनेता ने कहा कि, मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा, बिना मांगे मिलने पर खुश जाहिर कर रहा हूं, यह बहुत अलग और अद्भूत अहसास हैं। मुझे इसे पाकर बहुत ज्यादा अच्छा महसूस हो रहा है।

इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, मैं इस अवार्ड को अपने फैंस को डेडिकेट कर रहा हूं जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरा यह पुरस्कार मेरे सभी शुभचिंतकों को जाता है।

Mithun Chakraborty मिथुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो

मिथुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हे कश्मीर फाइल्स के लिए भी अवार्ड मिला है। जिसमें उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साथ ही वह बंगाली फिल्म काबूलीवाला में आखिरी बार नजर आए थे।

मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अब तक 350 फिल्मों में काम किया है। वह हिंदी सिनेमा में डिस्को डांसर के नाम से भी जाने जाते हैं। फिल्म के अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज और छोटे पर्दे पर जज बनकर भी काम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026