---Advertisement---

65 की उम्र में भी बड़े पर्दे पर दिखता है Mohanlal का जलवा, ‘दृश्यम 3’ ही नहीं ‘जेलर 2’ सहित इन फिल्मों से फैंस को करेंगे सरप्राइज

Mohanlal: मलयालम के सुपरस्टार जो अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीत लेते हैं वह दृश्यम 3 में नजर आने वाले हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आने वाले समय में वह एक से बढ़कर एक कैमियो में दिख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Mohanlal
Follow Us
---Advertisement---

Mohanlal: मलयालम फिल्मों की जान दृश्यम 3 एक्टर को कहे तो यह उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि वह पर्दे पर अपने फैंस को दीवाना बना देना जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मोहनलाल की जो 21 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 65 की उम्र में भी फैंस को एक्टिंग से जबरदस्त सरप्राइज देने वाले इस एक्टर की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। क्या आपको पता है कि आने वाले समय में वह अपने फैंस को एक के बाद एक जबरदस्त तोहफा देने वाले हैं जहां एक तरफ उनके जन्मदिन के मौके पर दृश्यम 3 रिलीज हो रही है।

दृश्यम 3 का लोग कर रहे थे लंबे समय से इंतजार

मोहनलाल के जन्मदिन पर यह रिलीज हो रही है। इसने मॉलीवुड इंडस्ट्री में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाकर यह साबित कर दिया कि मोहनलाल किस कदर अपना जलवा दिखाते हैं। फिल्म की पापुलैरिटी कुछ इस कदर है कि जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनने वाली क्राइम थ्रीलर का हिंदी रीमेक बताया गया जिसमें अजय देवगन को लोगों ने काफी पसंद किया।

तरुण मूर्ति के साथ नजर आ सकते हैं Mohanlal

फिल्म ‘थुडारम’ की सफलता के बाद कहा जा रहा है कि मोहनलाल और तरुण एक बार फिर से हाथ मिला सकते हैं। जाहिर तौर पर ब्लॉकबस्टर जोड़ी को एक बार फिर से साथ देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

खलीफा में दिख सकते हैं मोहनलाल

पृथ्वीराज सुकुमारण की यह फिल्म ओनम 2026 पर रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं इसमें पृथ्वीराज के दादा के किरदार में मोहनलाल दिखाई देने वाले हैं। व्यक्ष के निर्देशन में यह रिलीज होने वाली है।

थूडक्कम को लेकर भी इंतजार कर रहे हैं लोग

मोहनलाल के फैंस के लिए थूडक्कम काफी खास प्रोजेक्ट होने वाला है क्योंकि यह उनकी बेटी की पहली फिल्म होने वाली है जो अक्टूबर 2025 में शुरू हुई थी। कहा जा रहा है की वह कैमियो में नजर आने वाले हैं जिसके निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ हैं।

जेलर 2 में दिख सकते हैं मोहनलाल

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सिक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी एक बार फिर इस फिल्म में मोहनलाल नजर आने वाले हैं। उनका एक जबरदस्त कैमियो दिखाई देगा। नेल्सन दिलीप कुमार की इस फिल्म को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह 2026 में रिलीज हो सकती है।

सैफ अली खान के साथ कोलैब करेंगे मोहनलाल

प्रियदर्शन की फिल्म हैवान के साथ मोहनलाल सैफ अली के खान के साथ कोलैब करने के लिए तैयार हैं क्योंकि दोनों की लंबे समय से दोस्ती चलती आ रही है। दरअसल यह उनकी अपनी ही फिल्म ओप्पम का रीमेक है। इसमें सैफ अली खान नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026