---Advertisement---

पायल मलिक और Armaan Malik के डाइवोर्स पर सास ने किया पर्दा फाश, बोली “घर खराब…

पायल मलिक और Armaan Malik के डाइवोर्स पर यूट्यूबर की सास ने एक साथ कई बड़े खुलासे किए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 22, 2024 11:10 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 22, 2024 5:04 अपराह्न

Armaan Malik
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: इन दिनों सोशल मीडिया की दुनियां में मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी वाइफ पायल मलिक के डाइवोर्स की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले पायल ने अनाउंस किया था कि, वह अरमान और अपने बच्चों से अपने रास्ते अलग कर लेंगी और जल्द अपने पति से डाइवोर्स ले रही हैं। इन्फ्लुएंसर की इस अनाउंसमेंट ने इंटरनेट की दुनियां में सुनामी ला दी है। यही अब अरमान की सास का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वह दोनों के डाइवोर्स पर बात करती और कई बड़े खुलासे करती दिख रही हैं।

Armaan Malik और पायल के डाइवोर्स पर सास ने किया बड़ा खुलासा

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें, कृतिका मलिक की मां यानी यूट्यूबर अरमान मलिक की सास ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अरमान और पायल के डाइवोर्स पर कई बड़े खुलासे करती और उनके रिश्ते पर बात करती दिख रही हैं। इसी बीच वह कहती हैं “मैं पायल के व्लॉग देख रही हूं, मैंने पायल को भी कॉल किया था कि पायल ऐसा कुछ भी मत करो घर खराब हो जाएगा तो, वो कहती मुझे अरमान से डाइवोर्स लेना है। बच्चो को छोड़ रही है गोलू के साथ नहीं रहूंगी, गोलू, मुंबई में अकेली रहेगी। मैं नहीं चाहती इनका घर खराब हो।” यहीं उन्होंने आगे बढ़कर बताया पायल ने कहा “पता नहीं ऐसा क्या हो गया बिग बॉस में जाके घर ही खराब हो गया गलती कर दी बिग बॉस में जा के।” पायल के इस बयान से यह साफ हो रहा है कि वह शो में जा कर काफी ज्यादा पछता रही हैं।

पायल ने बताई डाइवोर्स की असल वजह

बता दें, यूट्यूबर पायल मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल द्वारा ऐलान किया और बताया कि वह जल्द अरमान मलिक से डाइवोर्स लेकर अलग हो जाएंगी। अलग होने के कारण में पायल बताती दिखीं कि, वह लोगों के इल्जामों और उनके तानों से तंग आ चुकी हैं। यहीं उन्होंने बताया यह सब चीजें वह तो सह लेंगी लेकिन, आगे चलकर उनके बच्चे नहीं सह पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026