---Advertisement---

Mother’s Day 2026: परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा और कैटरीना कैफ तक के लिए है पहला एहसास, मां बनने के बाद बदली दुनिया

Mother's Day 2026: बॉलीवुड के सितारे किसी भी जश्न को दोगुना करना बखूबी जानते हैं और वहीं इस सबके बीच कई एक्ट्रेस इस बार पहली दफा खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं जिसमें कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी तक का नाम शुमार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2026 11:57 पूर्वाह्न

Mother's Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

Mother’s Day 2026: मां जिसकी वजह से हम इस दुनिया में आए और हमारे अस्तित्व की जो वजह है। उनके लिए एक दिन क्या हर दिन सेलिब्रेशन बनता है लेकिन मदर्स डे का खुमार ही कुछ और होता है जहां लोग अपनी अपनी जन्मदाता के लिए जश्न मनाते हैं। उनका धन्यवाद देते हैं। मदर्स डे 2026 बॉलीवुड के कुछ सितारों के लिए भी काफी स्पेशल है क्योंकि इस बार वह इस खास दिन का पहला जश्न मना रहे हैं। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा तक का नाम शुमार है जिनकी दुनिया मां बनने के बाद बदल चुकी है।

कियारा आडवाणी का नाम है मां बनने की लिस्ट में शुमार

अपनी बेटी सरायाह का इस दुनिया में स्वागत करने के बाद पहली दफा मदर्स डे को सेलिब्रेट कर रही हैं। यह मौका निश्चित तौर पर उनके लिए काफी स्पेशल है। 15 जुलाई 2025 को बेटी सरायाह को जन्म देने के बाद यह उनका पहला मदर्स डे है।

परिणीति चोपड़ा भी मना रही है फर्स्ट मदर्स डे 2026

मदर्स डे का दिन परिणीति चोपड़ा के लिए काफी स्पेशल है क्योंकि 19 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था। राघव चड्ढा संग शादी करने के बाद उन्होंने अपने बेटे नीर को जन्म दिया है।

कैटरीना कैफ के लिए भी स्पेशल है मदर्स डे

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ 2021 में शादी की थी। वहीं 7 नवंबर 2025 को उन्होंने अपने बेटे विहान को जन्म दिया है जिसका अर्थ प्रकाश की किरण बताया है। कपल अपनी प्राइवेट लाइफ को काफी एंजॉय करते हैं।

शूरा खान का नाम भी लिस्ट में शुमार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

सलमान खान के भाई अरबाज खान की दूसरी पत्नी शुरा खान के लिए भी यह दिन काफी स्पेशल है क्योंकि दिसंबर 2023 में दोनों की शादी हुई थी। अक्टूबर 2022 में उन्होंने अपनी बेटी सिपारा खान का इस दुनिया में स्वागत किया।

पत्रलेखा का नाम भी है मां की लिस्ट में

पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत किया। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि इसी दिन राजकुमार राव के साथ उनकी शादी हुई थी और इस बार एक्ट्रेस अपना पहला मदर्स डे मना रही है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026