---Advertisement---

Mother’s Day 2024: अवनीत कौर और निक्की तंबोली ने अनसीन वीडियो में दिखाई मां की झलक, इन हसीनाओं ने भी लुटाया प्यार

Mother’s Day 2024: मदर्स डे के मौके पर अनुष्का सेन से लेकर अवनीत कौर तक खास अंदाज में बधाई देती आई नजर, सोशल मीडिया पर पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं फैंस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 2:18 अपराह्न

Mother’s Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Mother’s Day 2024: टीवी से लेकर बॉलीवुड की हसीनाएं खास अंदाज में मदर्स डे को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान स्पेशल पोस्ट के जरिए वह अपनी मां को इस खास दिन पर शुभकामनाएं देती दिखीं। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी चर्चा में है और लोग उनके प्यार पर फिदा हो रहे हैं। इस लिस्ट में निक्की तंबोली से लेकर मलाइका अरोड़ा, अवनीत कौर तक का नाम शामिल है। आइए देखते हैं आखिर कैसे मदर्स डे मना रहे हैं ये सेलिब्रिटीज और क्या कह रहे हैं अपनी मां की तारीफ में ये हसीनाएं।

निक्की तंबोली

निक्की तंबोली ने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए अपनी मां के साथ स्पेशल बॉन्डिंग की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तुम मेरे लिए भगवान का सबसे खूबसूरत उपहार हो। तुम्हारी गोद मेरी स्वर्ग है और तुम्हारी बहन मेरी सुरक्षा कवच है मैं आपसे प्यार करती हूं मैन हैप्पी मदर्स डे।”

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां और बहन के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी मदर्स डे।” इस वीडियो में वह कई अनदेखी झलकियां फैंस को शेयर करती हुई नजर आ रहे हैं।

अवनीत कौर

अवनीत कौर ने अपनी मां को खास अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है। वह अपनी मां के लिए स्पेशल वीडियो तैयार कर रही है और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “मदर्स डे पर मैं वास्तविक पलों का जश्न मनाना चाहूंगी जब मां का फोन आया लव यू अम्मू हैप्पी मदर्स डे।”

अनुष्का सेन

मदर्स डे के मौके पर अनुष्का सेन ने भी अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी सुपर मैन को मदर्स डे की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मेरा के ड्रामा खूब देखना शॉपिंग करना गपशप करना और सबसे अच्छा दोस्त मेरी सबसे बड़ी ताकत आप बिल्कुल सर्वश्रेष्ठ हैं।”

अंकिता लोखंडे

हाल ही में बिग बॉस 17 में नजर आने वाली अंकिता लोखंडे ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “जब मैं तुम्हें देखती हूं तो मैं तुम्हें सिर्फ अपनी मां के रूप में नहीं देखती बल्कि मैं तुम्हें एक मजबूत लेकिन सुंदर और दयालु महिला के रूप में देखती हूं। बचपन में आपका मेकअप और दुपट्टे का इस्तेमाल करती थी आपकी तरह तैयार होने के लिए। मेरा विश्वास करो मैं अब भी तुम्हारे जैसा बनने की हर रोज कोशिश करती हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि कोई भी चीज तुम्हारी पवित्रता और सुंदरता से बढ़कर नहीं हो सकती। आई लव यू ममा। हैप्पी मदर्स डे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026