सूरज नांबियार संग अलगाव की अफवाहों के बीच Mouni Roy की चुप्पी! पहली बार किया शॉकिंग पोस्ट

Mouni Roy: पति सूरज नांबियार संग अलगाव की खबर के बीच आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या पोस्ट किया जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है। लोग इस पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Mouni Roy

Photo Credit- Google Mouni Roy

Mouni Roy: बीते दिन सोशल मीडिया पर अचानक सनसनी मच गई जब यह खबर आई की टीवी की नागिन और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में खटास आ गई है। वे दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। हालांकि इसमें सच्चाई कितनी है इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मौनी रॉय के पति सूरज ने इंस्टाग्राम को डिलीट कर लिया है। इस सबके बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है लेकिन क्या यह पोस्ट उनकी निजी जिंदगी यानि सूरज को लेकर है। आइए जानते हैं आखिए किस शॉकिंग पोस्ट से हर किसी के बीच चर्चा में आ गई है।

मौनी रॉय ने दोस्त को लेकर किया पोस्ट

मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रूपाली को लेकर एक पोस्ट किया है और उन्हें बर्थडे विश करते हुए दिखाई देती हैं। इस दौरान उन्होंने 20 तस्वीरें शेयर की है लेकिन शॉकिंग चीज यह है कि किसी में भी सूरज नांबियार नजर नहीं आई हैं। वहीं इस पोस्ट के साथ मौनी रॉय ने कैपश्न में लिखा, “मेरी बहन चाहे कुछ भी हो जाए मुसीबत आए या खुशियां जन्मदिन मुबारक हो मेरी सब कुछ। मुझे तुम्हारा मजाकिया अंदाज तुम्हारी हाजिर जवाब। तुम्हारी अंदर बाहर की खूबसूरती और कुछ सब कुछ जो तुम्हें तुम बनाता है बहुत पसंद है।

Mouni Roy को लेकर क्यों लोग ले रहे मजे

इसके साथ ही मौनी रॉय ने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। कोई भी शब्द या बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं और यह तुम पहले से ही जानती हो। वैसे तुम एक चुड़ैल हो। इस पोस्ट को 56000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं लोग कमेंट करने में पीछे नहीं है एक यूजर ने लिखा, “दिशा के साथ शादी करना।” एक ने कहा अब इसी के साथ रहना है क्या। एक यूजर ने कहा पति के साथ कोई भी फोटो नहीं क्या चल रहा है।

आखिर कब हुई थी मौनी रॉय की शादी

मौनी रॉय बीते दिन अचानक से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई जहां पति सूरज सूरज नांबियार के साथ तलाक की खबरें चलने लगी। उन्होंने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। गौरतलब है कि सूरज के साथ मौनी की शादी जनवरी 2022 में धूमधाम से हुई थी।

Exit mobile version