---Advertisement---

वाराणसी के घाट पर एक-दूजे के रंग में रंगे Mr And Mrs Mahi, राजकुमार-जाह्नवी खुलेआम फरमाते दिखे रोमांस

Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव वाराणसी के घाट पर रोमांटिक आए नजर। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस लुटा रहे हैं खूब प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 1:46 अपराह्न

Mr And Mrs Mahi
Follow Us
---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ‘मिस्टर और मिसेज माही‘ बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिन जहां इस फिल्म का गाना ‘अगर हो तुम’ रिलीज किया गया। वहीं इस सबके बीच वाराणसी के गंगा घाट पर राजकुमार और जाह्नवी को स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर जाह्नवी ने एक मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को स्पेशल ट्रीट देती हुई नजर आई। इसमें वह राजकुमार के साथ रोमांटिक नजर आ रही है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

कुछ यूं इश्क लड़ाते दिखे Mr And Mrs Mahi

जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ इस रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मिस्टर और मिसेज माही को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया वाराणसी अगर हो तुम आपके और आपके माही के लिए।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी लाइट लैवेंडर कलर की साड़ी में कातिलाना दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस सिल्क साड़ी को बड़े इयररिंग्स, बन स्टाइल के साथ गजरा लगाकर नजर आ रही है। वहीं उन्होंने अपने लुक को माथे पर बिंदी, सटल मेकअप और सौ मिलियन डॉलर स्माइल के साथ कंप्लीट टच देती दिखीं। हाथों में चूड़ियां उनके देसी लुक को चार चांद लगाने के लिए काफी है तो राजकुमार राव व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो देख फैंस लुटा रहे प्यार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि जाह्नवी और राजकुमार एक दूसरे के साथ रोमांटिक नजर आ रहे हैं। गंगा के घाट पर कभी हाथों में हाथ डाले तो कभी जाह्नवी अपनी गोद में राजकुमार को सहलाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं दोनों के चेहरे पर स्माइल उनकी केमिस्ट्री को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। इस दौरान वह गंगा आरती को भी एंजॉय करते हैं और उन पर फूलों की बरसात होती है। वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं वहीं लोग कमेंट में उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

पहले भी साथ दिखे स्टार्स

गौरतलब है कि इससे पहले जाह्नवी और राजकुमार राव ‘रूही’ फिल्म में भी साथ दिखाई दे चुके हैं। वहीं एमआर एंड एमआरएस माही के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड है या फिल्म 31 में को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026