---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 लॉन्च में मुनव्वर फारुकी ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, Anil Kapoor ने बताई शो होस्ट करने की असल वजह

Bigg Boss OTT 3 का लॉन्च काफी शानदार तरीके से किया गया है जिसमें, मुनव्वर फारुकी भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते और Anil Kapoor ने शो होस्ट करने की वजह बताते नजर आए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 19, 2024 11:06 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: फैंस का फेवरेट और टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) 21 जून 2024 से ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। बीती रात शो का ग्रैंड लॉन्च किया गया है जिसमें Bigg Boss 17 विनर, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी पहुंचे और इवेंट में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखे। यही नहीं शो होस्ट अनिल कपूर पहली बार शो होस्ट करने जा रहे हैं और इवेंट में उन्होंने इसकी वजह भी बताई है चलिए जानते हैं वह क्या है।

Bigg Boss OTT 3 लॉन्च में एंटरटेनमेंट का डबल डोज देते दिखे मुनव्वर

बिग बॉस ओटीटी 3 लॉन्च इवेंट की शुरुआत मशहूर एक्टर और शो होस्ट अनिल कपूर की धमाकेदार एंट्री से हुई। जिसके बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने उनका ग्रैंड वेलकम भी किया। जहां मुनव्वर हो वहां कॉमेडी और एंटरटेनमेंट न हो ऐसा हो ही नहीं सकता, और इस बार भी मुनव्वर ने इवेंट में एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए अपने अंदाज में सवाल जवाब का सेगमेंट रखा और शो होस्ट अनिल कपूर से कई तरह के सवाल-जवाब किये। इसी बीच मुनव्वर ने अनिल कपूर से सवाल किया कि “सलमान भाईजान ने आपसे क्या कहा” तो इसके जवाब में उन्होंने कहा “वो इस बात से कि मैं शो होस्ट करने जा रहा हूं से काफी ज्यादा खुश है और उससे मेरी बात भी हो गई है” इसी के साथ उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा “सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।

अनिल कपूर ने बताई शो होस्ट करने की वजह

इसी सवाल-जवाब के दौरान अनिल कपूर से मुनव्वर ने पूछा “आप बिग बॉस ओटीटी 3 में किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं” इसके जवाब में उन्होंने कहा “मैं खुदको लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हूं कि, मैं शो को होस्ट करने वाला हूं।” आगे बढ़कर उन्होंने इसकी वजह बताई और कहा “कुछ खास करना है फिल्म तो कर ली, ओटीटी भी कर ली अब सोचा कुछ नॉन फिक्शन के साथ डेब्यू करना चाहिए”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026