---Advertisement---

बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui की कॉमेडी पर फिर हंगामा! इस समुदाय को लेकर कहा कुछ ऐसा कि देनी पड़ी सफाई

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारुकी को लेकर हंगामा जारी, इस समुदाय पेट कॉमेडियन ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से राजनीतिक नेता से मिलने लगे धमकी, विवाद बढ़ते हुए देख कॉमेडियन ने मांगी माफी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 12:44 अपराह्न

Munawar Faruqui
Follow Us
---Advertisement---

Munawar Faruqui: कंट्रोवर्शियल कॉमेडियन की बात करें तो इस लिस्ट में बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी टॉप पर हैं। वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर कॉमेडी करना उनके लिए महंगा पड़ा है और अपने बयान को लेकर उन्हें माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल एक खास समुदाय को लेकर उन्होंने कॉमेडी की आड़ में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद हंगामा होने लगा और उन्हें लगातार धमकी भी मिलने लगी। यह कॉमेडी राजनीतिक मुद्दा भी बन गई। बीजेपी से लेकर शिवसेना नेता भी भड़ास निकालते नजर आए। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

नितेश राणे से मिली धमकी

दरअसल मुनव्वर फारूकी कॉमेडी शो में यह कहते हुए नजर आए कि कोंकणी लोग …। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को यह जोक पसंद नहीं आया है और इसकी वजह से हंगामा होने लगा। भाजपा नेता नितेश राणे ने एक वीडियो को भी शेयर किया है जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “मुनव्वर नामक हरे सांप की जीभ बहुत ज्यादा चलने लगी है यह कोंकण के लोगों के लिए अपशब्द कह रहा है इसका पता हमें बहुत अच्छे से मालूम है। अगर इसने माफी नहीं मांगी तो इसे पाकिस्तान भेजने में समय नहीं लगेगा।”

शिवसेना नेता ने कहा पाकिस्तान प्रेमी

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता समाधान सर्वांकर ने लिखा, “अगर उसने कोंकणी लोगों से माफी नहीं मांगी तो यह पाकिस्तान प्रेमी मुनव्वर जहां भी दिखे रौंध देगा उसे समझाओ कि कोंकणी लोग कैसे होंते हैं उसे रौंधने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाए।”

Munawar Faruqui ने मांगी माफी

वहीं विवाद बढ़ते हुए देख मुनव्वर ने माफी मांगने में ही भलाई समझी और उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, “मैं यहां पर कुछ क्लियर करने और एक्सप्लेन करने भी आया। कुछ वक्त पहले एक शो हुआ था जोक भी नहीं कहेंगे। भीड़ के साथ बातचीत के दौरान कोंकण के बारे में कुछ बात हुई थी। मुझे पता था कि तलोजा में कुछ लोग रहते हैं जो कोंकण से हैं और मेरे कई दोस्त भी वहां रहते हैं लेकिन हम वहां से थोड़ा भटक गए जिससे उन्हें लगा कि मैं कोंकण के बारे में कुछ बुरा कहा और उनका मजाक उड़ाया।”

उन्होंने कहा, “जबकि मेरा इरादा ऐसा नहीं था मैं किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था मेरी बातों से अगर किसी की भावनाओं को चोट पहुंची है तो मैं पब्लिक तौर पर अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। इस शो में मराठी, मुस्लिम और हिंदू सभी समुदाय के लोग थे लेकिन मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था इसलिए मैं आप सबसे दिल से माफी मांगता हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026