---Advertisement---

इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए Munawar Faruqui ने मारी Bigg Boss OTT 3 में एंट्री, बोले “मैं जानता हूं…

Munawar Faruqui का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह Bigg Boss OTT 3 के घर में जाते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं वह किस घर वाले को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 29, 2024 3:00 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है और अब लास्ट तक बचे घर वालों के बीच ट्रॉफी के लिए रेस भी शुरू हो गई है। फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट यानी लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी और सना मकबूल को बाहर कई लोग जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें, वह शो के अंदर अपने एक दोस्त को सपोर्ट करने जाते नजर आए। चलिए जानते हैं वह शो में आखिर किस घर वाले को सपोर्ट करने गए हैं और उन्होंने उसके बारे में क्या कहा है।

Bigg Boss OTT 3 में इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने पहुंचे मुनव्वर

हाल में tellyreporter द्वारा एक वीडियो शेयर की गई जिसमें, मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी एक खास दोस्त को सपोर्ट करने जाते दिख रहे हैं। आपको बता दें वह कंटेस्टेंट और कोई नहीं उनकी खास दोस्त सना मकबूल है, जिसे वह बाहर से जानते हैं। शो में मुनव्वर अपनी फ्रेंड सना को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। इसी के साथ बता दें, कॉमेडियन ने वीडियो में कहा “सना को फेक बोला जा रहा है लेकिन, मैं जानता हूं सना को बाहर से सना जैसी है वैसी ही है। सना बहुत रियल है।” यही नहीं वह अपने दोस्त नैजी को भी सपोर्ट करते दिखे और कहा “नैजी भी बहुत रियल है।”

इस दिन है शो का फिनाले

बात की जाए बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले की तो, आपको बता दें अनिल कपूर ने खुलासा किया कि 2 अगस्त यानी शुक्रवार को शो का फिनाले होगा। और शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को 25 लाख रुपए का इनाम और एक चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। फिलहाल शो में 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, अब देखना यह होगा कि किस कंटेस्टेंट के हाथ ट्रॉफी लगने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026